ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Patna News: पटना के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, कई लोग फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Patna News: पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में सोमवार शाम भीषण आग लग गई है. कई लोग फ्लैटों में फंसे हुए हैं. दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं. राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

Patna News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते अपार्टमेंट के कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और अपार्टमेंट में रहने वाले लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को अलर्ट किया गया। कुछ ही देर में दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। अग्निशमन दल के कर्मी अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिलों तक पहुंचकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।


आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। अपार्टमेंट में लगी आग के चलते कई लोगों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 


राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे शांत रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें। आग पर जल्द काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें