ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

पटना एयरपोर्ट पर कोरोना विस्फोट, दो दर्जन स्टाफ हुए पॉजिटिव, तीन की हालत गंभीर

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण सबसे ज्यादा फैला हुआ है. पटना एयरपोर्ट पर भी ज़बरदस्त कोरोना विस्फोट से हड़कंप मचा हुआ है. आपको बता दें कि पटना एयरपोर्ट में काम करने

पटना एयरपोर्ट पर कोरोना विस्फोट, दो दर्जन स्टाफ हुए पॉजिटिव, तीन की हालत गंभीर
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण सबसे ज्यादा फैला हुआ है. पटना एयरपोर्ट पर भी ज़बरदस्त कोरोना विस्फोट से हड़कंप मचा हुआ है. आपको बता दें कि पटना एयरपोर्ट में काम करने वाले लगभग दो दर्जन स्टाफ कोरोना की चपेट में आ गए हैं जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. कुछ कर्मी निजी अस्पतालों पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. 


संक्रमण की चपेट में आने वाले कर्मियों की संख्या अग्निशमन विभाग में है लेकिन एटीसी, सिविल इंजीनयरिंग व अन्य कई विभागों के लगभग 15 से अधिक कर्मी होम आइसोलेशन में है. हालांकि लगभग आधे दर्जन कर्मी रिकवर भी हो गए हैं. लकिन कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरनाक होने की वजह से वे काफी कमजोर हैं और अब तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर सके हैं. 


इधर विमानन कंपनियों के प्रतिनिधि भी कोरोना की चपेट में आए हैं. एयरपोर्ट पर एक विमानन कंपनी के स्टेशन हेड पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के शिकार हुए. हालांकि पिछले एक हफ्ते में उनकी हालत में तेजी से सुधार हुआ है. चिकित्सीय सलाह लेकर वे अब भी होम आइसोलेशन पर ही हैं. अन्य कई विमानन कर्मियों के ग्राउंड स्टाफ भी इस संक्रमण की चपेट में आए हैं, जिन्हें होम आइसोलेशन पर भेज दिया गया है. एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा अब संक्रमित कर्मियों के अद्यतन आंकड़े जुटाए जा रहे हैं. 


गौरतलब है कि कोरोना की वजह से विमान सेवा पर भी काफी बुरा असर पड़ रहा है. बड़ी संख्या में स्टाफ के संक्रमित होने की वजह से कामकाज में काफी परेशानियां आ रही हैं. 6 अप्रैल के आंकड़ों के अनुसार शेड्यूल में शामिल 96 विमानों में मात्र 63 विमान ही पटना एयरपोर्ट पर आए. 33 विमानों की कम आवाजाही के पीछे भले ही यात्रियों के संक्रमित होने की बात कही जा रही है लेकिन विमान कर्मियों के संक्रमित होने की वजह से भी विमानों को कई बार रद्द करना पड़ रहा है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें