ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान टच लाइन से आगे निकला विमान

PATNA : खबर पटना एयरपोर्ट से.. पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक विमान हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गया। पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि बेंगलुरु की फ्लाइट

पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान टच लाइन से आगे निकला विमान
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : खबर पटना एयरपोर्ट से.. पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक विमान हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गया। पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि बेंगलुरु की फ्लाइट रविवार को जब पटना एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी इसी दौरान वह ओवरशूट हो गई। इसका मतलब यह हुआ कि रनवे पर टच प्वाइंट से आगे फ्लाइट निकल गयी हालांकि पायलट ने समझदारी दिखाते हुए हाईवे ब्रेक लगाया और हादसा टल गया। 


दरअसल रविवार की शाम पटना एयरपोर्ट पर बेंगलुरु से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट लैंड कर रही थी। इसी दौरान फ्लाइट रनवे पर टच प्वाइंट से तकरीबन डेढ़ से दो मीटर आगे निकल गया। पायलट ने समय रहते इस बात को भांप लिया और हेवी ब्रेक लगा दिया। इसके बाद फ्लाइट की सेफ लैंडिंग हो गई। हेवी ब्रेक लगाने से विमान में बैठे यात्रियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई और लैंडिंग के बाद ज्यादातर यात्री ही परेशान नजर आए। रविवार की शाम 6 बजे पटना एयरपोर्ट पर बेंगलुरु की फ्लाइट में लैंड किया था हालांकि वापस टेक ऑफ करने से पहले पूरी फ्लाइट की जांच की गई। ब्रेक में खराबी की बात सामने आई है और फ्लाइट के पहिए के डिस्क में भी गड़बड़ी पाई गई। बाद में इसे दुरुस्त कर लिया गया इसके बाद यह विमान वापस से रात तकरीबन 8 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना हो गया। 


आपको बता दें कि पटना एयरपोर्ट का रनवे थोड़ा छोटा है और इसी वजह से यहां हादसे की आशंका बनी हुई रहती है। अगर पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हैवी ब्रेकिंग नहीं लिया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंडिंग के दौरान ओवरशूट होने की यह पहली घटना नहीं है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें