ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

परीक्षा से एक घंटे पहले BPSC का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मैच कर गए सभी 150 सवाल

PATNA: इस वक़्त की बड़ी खबर पटना की है, जहां बिहार प्रशासनिक सेवा यानी बीपीएससी की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया है। दरअसल, रविवार को बिहार में बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्र

परीक्षा से एक घंटे पहले BPSC का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मैच कर गए सभी 150 सवाल
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: इस वक़्त की बड़ी खबर पटना की है, जहां बिहार प्रशासनिक सेवा यानी बीपीएससी की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया है। दरअसल, रविवार को बिहार में बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा चल रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया प्रश्नपत्र वायरल हो गया। 


परीक्षा खत्म होने के बाद वायरल प्रश्नपत्रों से परीक्षा में आये सवालों का मिलाया गया तो वायरल प्रश्नपत्र से मैच कर गया। इसके साथ ही कई जगहों पर अभ्यर्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरा के भी कुंवर सिंह कॉलेज में बीपीएससी के परीक्षार्थियों ने हंगामा किया है जिसके बाद डीएम-एसपी समेत वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। .


जानकारी के अनुसार, बीपीएससी की पीटी परीक्षा का C-सेट का प्रश्नपत्र लीक हो गया। बिहार के कई जिलों में रविवार को बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा ली जा रही है। इस परीक्षा में राज्य भर से तकरीबन 6 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। राज्य के 38 जिलों में परीक्षा को लेकर 1083 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पटना में 83 केंद्रों पर 55710 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों मजिस्ट्रेट और दंडाधिकारी की नियुक्ति भी की गई थी। प्रश्नपत्र लीक होने के मामले पर बीपीएससी की तरफ से अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है। इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें