ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

पंचायत चुनाव : विधायक की बहू, बेटी और सरहज हारीं, डिप्टी सीएम के चचेरे भाई भी हारे

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के 10वें चरण की मतगणना शुक्रवार को हुई. जहां कई चौकाने वाले रिजल्ट देखने को मिले. जिसमें कई नये चेहरे को जीत मिली है. वहीँ कई पंचायतों में निवर्तमान मुखिया को हार का

पंचायत चुनाव : विधायक की बहू, बेटी और सरहज हारीं, डिप्टी सीएम के चचेरे भाई भी हारे
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के 10वें चरण की मतगणना शुक्रवार को हुई. जहां कई चौकाने वाले रिजल्ट देखने को मिले. जिसमें कई नये चेहरे को जीत मिली है. वहीँ कई पंचायतों में निवर्तमान मुखिया को हार का सामना करना पड़ा है. बता दें है कई दिग्गज नेताओं के नाते-रिश्तेदार भी चुनाव हार गये हैं. 


आपको बता दें सहरसा जिले की सलखुआ पंचायत से उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद के चचेरे भाई राकेश कुमार भगत चुनाव हार गये. उन्हें सिर्फ 45 मत मिले. भोजपुर के बड़हरा प्रखंड के क्षेत्र संख्या 28 के जिला पर्षद पद पर पूर्व विधायक सरोज यादव की पत्नी सुशीला देवी तीसरे नंबर पर रहीं. उधर, सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड की सिंहवाहिनी पंचायत की चर्चित मुखिया रितु जायसवाल के पति और पूर्व आइआरएस अधिकारी अरुण कुमार चौधरी की जीत हुई. राजद प्रवक्ता रितु ने इस बार खुद चुनाव नहीं लड़ा था.


किशनगंज के कोचाधामन प्रखंड की तीन पंचायतों-काठामाठा, मजगमा और बलिया में स्थानीय एएमआइएम विधायक हाजी इजहार अशर्फी की बहू, बेटी और सरहज हार गयीं. विधायक की बहू काठामाठा और सरहज बलिया की मुखिया थीं. वहीं बेटी मजगमा से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ा और हार गयीं. आलमनगर के विधायक व पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव के भतीजे बबलू यादव को भी हार का मुंह देखना पड़ा.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें