ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

पंचायत चुनाव : 7वें चरण का मतदान सोमवार को, हिंसा को लेकर परेशान आयोग ने पूरी की तैयारी

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव का दौर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे चुनावी हिंसा की घटनाएं ज्यादा देखने को मिल रही हैं। इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग भी परेशान है और यही व

पंचायत चुनाव : 7वें चरण का मतदान सोमवार को, हिंसा को लेकर परेशान आयोग ने पूरी की तैयारी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव का दौर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे चुनावी हिंसा की घटनाएं ज्यादा देखने को मिल रही हैं। इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग भी परेशान है और यही वजह है कि अब सोमवार को होने वाले पंचायत चुनाव के सातवें चरण के मतदान के लिए तैयारियों को और ज्यादा पता किया गया है। बिहार में 7वें चरण के पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदवारों द्वारा किया जा रहा प्रचार शनिवार की शाम को खत्म हो गया। इस चरण के लिए 15 नवंबर यानी सोमवार को मतदान होगा।


7वें चरण में राज्य के 37 जिलों के 63 प्रखंडों में मतदान होगा। इसके लिए सभी संबंधित प्रखंडों में 12786 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण के चुनाव को लेकर करीब 45 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती गयी है। 7वें चरण में 72 लाख 85 हजार 589 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 38 लाख 34 हजार पुरुष और 34 लाख 50 हजार 436 महिला मतदाता और 272 अन्य मतदाता शामिल हैं। इस चरण में 1 लाख 807 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें 47, 170 पुरुष और 53,637 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। हालांकि 7वें चरण में 2207 पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है।


आपको बता दें कि शनिवार को राज्य के छठे चरण के पंचायत चुनाव में 37 जिलों के 4633 बूथों के वोटों की गिनती ओसीआर तकनीक से हुई। देर रात तक आयोग ने जो आंकड़े दिये उसके मुताबिक जिला परिषद सदस्य के लिए 1138 बूथों, मुखिया के लिए 1193 बूथों, पंचायत समिति सदस्य के लिए 1009 बूथों और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1293 बूथों के वोटों की ओसीआर तकनीक से गिनती की गई।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें