ब्रेकिंग
7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायलबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिलRJD विधायक ओसामा शहाब पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, शहाबुद्दीन के बेटे के खिलाफ सीवान में केस दर्जपटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायलबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो

NSMCH ने जटिल सर्जरी में बड़ी सफलता हासिल की, बिहार के सबसे ज्यादा वजन वाले व्यक्ति की मोटापे की सर्जरी

बिहटा के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH) में दो जटिल बैरेट्रिक सर्जरी सफलतापूर्वक की गईं। 195 किलो वजन वाले ‘सुपर ओबीज’ मरीज और PCOS थायरॉयड से पीड़ित युवती दोनों की सर्जरी सुरक्षित रूप से पूरी हुई।

bihar
NSMCH ने जटिल सर्जरी
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना के बिहटा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH) में एक और जटिल बैरेट्रिक सर्जरी (मोटापा घटाने की सर्जरी) की गई. 54 साल के व्यक्ति की अस्पताल में सर्जरी की गयी, जिसका वजन 195 किलो और बॉडी मास इंडेक्स (BMI) 61 थॉ. मेडिकल की भाषा में इसे सुपर ओबीज श्रेणी में रखा जाता है. यह मरीज अब तक बिहार में बैरेट्रिक सर्जरी करवाने वाले सबसे अधिक वजन वाले मरीजों में से एक है.


अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीज स्लीप एपनिया, ऑबेसिटी हाइपोवेंटिलेशन सिंड्रोम, ऑस्टियोआर्थराइटिस और हाईपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित था, जिसके कारण सर्जरी बेहद चुनौतीपूर्ण हो गयी थी. लेकिन इसके बावजूद सर्जरी मात्र लगभग 1.5 घंटे में सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई तथा इस दौरान मरीज के शरीर में बेहद कम ब्लड निकला. 


10 घंटे में चलने लगा मरीज

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सर्जरी के बाद मरीज ने मात्र 10 घंटे के भीतर चलना प्रारंभ कर दिया, जो इस प्रकार की सर्जरी में एक उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जाती है. अभी मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है तथा उनकी स्थिति पूरी तरह संतोषजनक है. NSMCH में ये सफल सर्जरी बैरेट्रिक सर्जन डॉ. निरुपम सिन्हा और उनकी टीम द्वारा की गई. इस टीम में डॉ. अभिषेक (असिस्टेंट प्रोफेसर एवं मिनिमल एक्सेस सर्जन), डॉ. सोम्या (सीनियर रेजिडेंट) और डॉ. रोहित (पीजी स्टूडेंट, जनरल सर्जरी) शामिल थे. 


वहीं, एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. नवीन कुमार और डॉ. फशीउल्लाह आलम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यह संपूर्ण सर्जरी वरिष्ठ विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिनमें डॉ. निर्मल कुमार सिन्हा (एमेरिटस प्रोफेसर, जनरल सर्जरी), डॉ. रमेश अजय (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, जनरल सर्जरी), डॉ. शशि भूषण सिन्हा (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, एनेस्थीसिया), डॉ. प्रमोद कुमार (प्रोफेसर, एनेस्थीसिया), डॉ. मनीष कुमार (एसोसिएट प्रोफेसर, जनरल सर्जरी) एवं डॉ.आशुतोष शामिल रहे।


इस सर्जरी के अगले ही दिन नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बिहटा में एक और सफल बैरेट्रिक सर्जरी की गई. यह सर्जरी एक युवा महिला मरीज पर की गई, जिनका BMI 36 था तथा वह पीसीओएस (PCOS) एवं हाइपोथायरॉयडिज़्म से पीड़ित थी. यह सर्जरी भी पूर्णतः सफल रही और मरीज संतोषजनक रूप से स्वस्थ हो रही है.


अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक इन सफल सर्जरीज़ के माध्यम से नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बिहटा ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि  आधुनिक तकनीक, अनुभवी चिकित्सकों और समर्पित सहयोगी स्टाफ के सहयोग से जटिल से जटिल सर्जरी भी सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक की जा सकती है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें