ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar Weather News: बिहार में ठंड से मिली राहत, इतने घंटों में बदलेगा मौसम

फरवरी के शुरुआती दिनों में बिहार के मौसम ने लोगों को ठंड से काफी राहत दी है। सुबह और रात में हल्की ठंड और कोहरे के बावजूद दिन में तेज धूप ने वातावरण को सुखद और गर्म बनाया है। लोग ऊनी कपड़ों को छोड़कर खुले मौसम का आनंद ले रहे हैं।

Bihar Weather News
Bihar Weather News
© Bihar Weather News
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather News: फरवरी के पहले सप्ताह में बिहार में ठंड का असर अपेक्षाकृत कम रहा है। सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड और कहीं-कहीं कोहरा जरूर नजर आया, लेकिन दिन में तेज धूप ने लोगों को राहत दी। पूरे राज्य में दोपहर के समय का मौसम गर्माहट लिए हुए रहा, जिसके चलते लोग बिना ऊनी कपड़ों के ही घर से बाहर निकल रहे हैं।


हालांकि, यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले चार दिनों में बिहार के न्यूनतम तापमान में बदलाव हो सकता है। 96 घंटे के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान गिरने की संभावना है, जिससे ठंड का असर एक बार फिर महसूस किया जा सकता है।


बारिश और कोहरे पर अपडेट

IMD पटना के अनुसार, फिलहाल बिहार में बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन मंगलवार को कुछ जिलों में सुबह के वक्त कोहरा देखा जा सकता है। ज्यादातर स्थानों पर सुबह 10 बजे के बाद मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। इसके अलावा, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की पछुआ हवा चलने की भी संभावना जताई गई है।

8 फरवरी के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है, जिसके चलते राज्य के मौसम में हल्का बदलाव हो सकता है।


बीते दिनों का मौसम

पिछले कुछ दिनों में बिहार के मौसम में हल्की गर्माहट देखी गई। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान सोमवार को 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस समस्तीपुर के पूसा और सहरसा के अगवानपुर में दर्ज हुआ। दिन में तेज धूप और मौसम के शुष्क रहने से ठंड का असर काफी कम हो गया था।


आगामी दिनों में मौसम में होने वाले बदलाव पर नजर बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि ठंड का एक और दौर आने की संभावना है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें