ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

नीतीश सरकार ने राजस्व अधिकारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, अब जाति.. आय प्रमाण पत्र जारी करेंगे

PATNA : लोगों के लिए जाति, आय और आवास समेत अन्य प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने अब तय किया है कि राजस्व अधिकारी ऐसे प्रमाण प

नीतीश सरकार ने राजस्व अधिकारियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, अब जाति.. आय प्रमाण पत्र जारी करेंगे
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोगों के लिए जाति, आय और आवास समेत अन्य प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने अब तय किया है कि राजस्व अधिकारी ऐसे प्रमाण पत्र जारी करेंगे। उनकी तरफ से जारी किए गए प्रमाण पत्र पूरी तरह से मान्य होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। अब तक जाति, आय और आवास समेत अन्य तरह के प्रमाण पत्र अंचलाधिकारी के द्वारा ही जारी किए जाते थे लेकिन अब इस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। 


बिहार के रहने वाले मूलनिवासी जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग समेत अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को नौकरी समेत अन्य जगहों पर आवेदन करते वक्त कई तरह के प्रमाण पत्रों की आवश्यकता होती है। इसमें जाति, आय, आवास, क्रीमीलेयर समेत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का प्रमाण पत्र जारी किया जाता है इन प्रमाण पत्रों को जारी करने के लिए पहले अंचलाधिकारी को सक्षम प्राधिकार बनाया गया था लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव किया गया है। अब नई व्यवस्था के तहत राजस्व अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। 


सरकार का कहना है कि व्यवस्था को सरल बनाने के लिए यह फैसला किया गया है। इस संबंध में सरकार के संयुक्त सचिव की तरफ से राज्य के सभी जिलों के डीएम, सभी विभागाध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त, अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव स्तर के अधिकारियों, बिहार राज्य लोक सेवा आयोग, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती, परीक्षा नियंत्रक बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद और निबंधक का महाधिवक्ता बिहार का कार्यालय पटना उच्च न्यायालय और बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के सचिव को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें