ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

मुख्यमंत्री पद छोड़ने से पहले एक्शन में नीतीश, पटना सिटी के मालसलामी में सड़क निर्माण कार्य का लिया जायजा

नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने से पहले विकास कार्यों की समीक्षा तेज कर दी है। पटना सिटी के मालसलामी में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर सीएम ने अधिकारियों को समय सीमा में काम पूरा करने का निर्देश दिया।

बिहार न्यूज
राज्यसभा जाने से पहले विकास कार्यों का जायजा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:राज्यसभा जाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में चल रहे विकास कार्यों का लगातार जायजा ले रहे हैं। 8 मार्च रविवार के दिन एक ओर जब उनके बेटे निशांत जेडीयू की सदस्यता ले रहे थे, उस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम को जोड़ने वाी 542 करोड़ की लागत से बनने वाली टनल निर्माण कार्य का उद्घाटन और निरीक्षण करने पहुंच गये। टनल पटना के नेहरू पथ पर हड़ताली मोड़ के पास से बनना शुरू हुआ है। इस दौरान उन्होंने टनल के निर्माण कार्य में तेजी से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। ठीक इसके अगले दिन 9 मार्च सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना सिटी के मालसलामी पहुंच गये। 


वहां पहुंचकर उन्होंने संपर्क पथ का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान मंत्री विजय चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने चल रहे  सड़क निर्माण कार्य को देखा और अधिकारियों से पूछा कि कब तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा? अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि हर हाल में समय सीमा के भीतर इसका निर्माण कार्य पूरा करें। 


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से राज्यसभा का नामांकन दाखिल किया तब से वो लगातार एक्शन में नजर आ रहे हैं। 5 मार्च को उन्होंने नॉमिनेशन किया। राज्यसभा के लिए नामांकन पर्चा भरने के एक दिन बाद से वो एक्टिव मोड में हैं। वो लगातार चल रहे विकास कार्यों और निर्माण कार्यों का जायजा ले रहे हैं। 7 मार्च को वो पटना के बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आर॰ओ॰बी॰) का निरीक्षण किया। इस दौरान इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने का उन्होंने निर्देश दिया। 


इस दौरान उन्होंने बताया कि इस योजना के पूर्ण होने से पटना-बख्तियारपुर पुराना पथ (एस॰एच॰-106) तथा पटना-बख्तियारपुर नया फोर लेन (एन॰एच॰-30) आपस में जुड़ जाएंगे, जिससे दोनों तरफ के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और समय की बचत होगी। इस कार्य के पूरा होने से बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज तथा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को पुराने एवं नए दोनों पथों से सीधी सम्पर्कता हो जाएगी, जिससे छात्रों एवं शिक्षकों को भी आवागमन में काफी सुविधा होगी।


इसके पश्चात् गणेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बख्तियारपुर के नए भवन के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इसका निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा है ताकि छात्रों के पठन-पाठन में सुविधा हो। इसके अतिरिक्त स्वतंत्रता सेनानी स्व॰ डुमर सिंह जी की प्रतिमा स्थल के पास बनाए जा रहे पार्क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।


साथ ही गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान)-ताजपुर (समस्तीपुर) पुल का भी स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस निर्माण कार्य के पूरा होने से उत्तर बिहार एवं दक्षिण बिहार के बीच एक और संपर्कता बनेगी। हमलोग राज्य में लगातार सड़क, पुल/पुलियों एवं आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करा रहे हैं। सभी निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है ताकि बिहार विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो और आने वाले समय में देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सके।


वही 8 मार्च रविवार को सीएम नीतीश ने 542 करोड़ रु० की लागत की बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली टनल के निर्माण कार्य का कार्यारंभ किया। इस टनल के बन जाने से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय में लगे प्रदर्शों का लोग आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जाकर अवलोकन कर सकेंगे। इससे पर्यटक बिहार की समृद्ध विरासत, इतिहास एवं संस्कृति को सहजता से देख एवं महसूस कर सकेंगे। बिहार की सांस्कृतिक आत्मा को समर्पित यह संग्रहालय बिहार की गौरवशाली परम्परा, ज्ञान एवं सभ्यता से लोगों को परिचित करायेगा।  इसके अतिरिक्त बिहार संग्रहालय के सामने पुनर्विकसित किए जा रहे सरकारी आवासों तथा पार्क के निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली और स्थल निरीक्षण किया। इन सभी कार्यां को तेजी से पूरा करने का निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिया। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें