ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार दौरे पर निकलेंगे निशांत कुमार, मुख्यमंत्री बनने के सवाल को मुस्कुराकर टाला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बिहार के सभी 38 जिलों का दौरा करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वो जनता और जदयू कार्यकर्ताओं से संवाद करने के लिए पूरे राज्य में जाएंगे।

बिहार न्यूज
निशांत कुमार ने किया ऐलान
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि वो जल्द ही बिहार के सभी 38 जिलों का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि लोगों के बीच जाने और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।


निशांत कुमार ने कहा कि वह पूरे राज्य में घूमकर जनता से संवाद करेंगे और अलग-अलग जिलों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे यह सवाल पूछा कि जदयू के कुछ विधायक उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। इस सवाल पर निशांत कुमार ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। सवाल सुनकर वह सिर्फ मुस्कुरा दिए और इस मामले पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए।


निशांत कुमार ने इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम को जीत के लिए बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और उन्हें उम्मीद है कि टीम आगे भी जीत का सिलसिला जारी रखेगी।


दरअसल निशांत कुमार पटना के कंकड़बाग स्थित अपनी मां मंजू सिंह के स्मृति पार्क पहुंचे थे, जहां उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके परिवार के कई सदस्य भी मौजूद थे।


उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें अपनी मां की बहुत याद आती है। अगर उनकी मां आज होतीं तो उन्हें और अच्छा लगता, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।

पटना से प्रेम की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें