ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे

NEET UG 2025: NEET Exam में गलती पड़ सकती है भारी, जानिए क्या न करें

NEET UG 2025: NEET UG 2025 परीक्षा आज, 4 मई को आयोजित हो रही है, जिसमें 20 लाख से अधिक उम्मीदवार हिस्सा ले रहे हैं। इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को OMR शीट भरने के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, UFM (Unfair Means) से बचे |

NEET UG 2025, नीट यूजी गाइडलाइन, NEET OMR Sheet, नीट परीक्षा टिप्स, Medical Entrance Exam, NEET Guidelines Hindi, NEET Admit Card, NEET NTA, NEET Exam Day Tips, NEET 2025 Instructions, नीट यूजी ओएमआर
NEET UG 2025
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

 NEET UG 2025:  देश और विदेश के हजारों परीक्षा केंद्रों पर आज आयोजित हो रही है। इस साल 20 लाख से अधिक उम्मीदवार NEET UG परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा का समय 2 बजे से शाम 5 बजे तक है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों को पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कुछ नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा, हाल ही में NEET परीक्षा में हो रही धोखाधड़ी (NEET Scam) और UFM (Unfair Means) मामलों को लेकर भी सख्त कदम उठाए गए हैं।


OMR शीट भरते समय इन बातों का रखें ध्यान:

परीक्षा में सिर्फ बॉलपॉइंट पेन का इस्तेमाल करें, जो परीक्षा केंद्र पर मुहैया कराया जाएगा।

OMR शीट पर उत्तर बदलने की अनुमति नहीं है, इसलिए एक बार उत्तर भरने के बाद उसे बदलने की कोशिश न करें।

प्रश्न पत्र और OMR शीट का कोड समान होना चाहिए, अन्यथा उत्तर पत्रिका अमान्य हो सकती है।

OMR शीट पर छापी गई जानकारी को मिटाना या बदलना अपराध है और इससे UFM (Unfair Means) का मामला बन सकता है।

टेस्ट बुकलेट कोड भरना न भूलें और रफ वर्क केवल टेस्ट बुकलेट पर ही करें।


UFM (Unfair Means) से बचें:

इस साल, NEET UG परीक्षा में Unfair Means (UFM) को लेकर सख्त कदम उठाए गए हैं। यदि उम्मीदवार धोखाधड़ी, नकल या अनुशासनहीनता करते हुए पाए जाते हैं, तो उन्हें परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा, और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, कागजात, या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं साथ लाना UFM का हिस्सा माना जाएगा।

परीक्षा केंद्र में इन गलतियों से बचें:

एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर केवल निरीक्षक की उपस्थिति में करें।

सिर्फ अपनी निर्धारित सीट पर बैठें, अन्य सीट पर बैठना नियमों का उल्लंघन है।

जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं आता, उन पर समय बर्बाद न करें।

परीक्षा हॉल में किसी अन्य उम्मीदवार से बातचीत न करें।

किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को साथ न लाएं, जैसे मोबाइल, नोट्स आदि।


 हालिया घोटाले की खबरें

पिछले साल NEET UG परीक्षा में कुछ धोखाधड़ी (scam) के मामले सामने आए थे। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर मॉड्यूल के रूप में नकल और धोखाधड़ी की जानकारी मिली थी ।इसलिए इस बार  NTA ने इन मामलों पर कड़ी नजर रखी है ऐसे मामलों से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्रकार की नकल या अन्य धोखाधड़ी से बचें। NEET के परिणाम और उनके अखिल भारतीय मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है| 



टैग्स
इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें