Neet paper Leak Case: NEET एग्जाम पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पटना STF ने संजीव मुखिया को अरेस्ट कर लिया है। संजीव मुखिया पर 3 लाख रुपये का इनाम था।
NEET पेपर लीक मामले में पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस इसके मास्टरमाइंड को ढूंढ रही थी। अब संजीव मुखिया पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। संजीव मुखिया को पटना से गुरुवार रात STF ने गिरफ्तार किया है। हाल ही में पुलिस मुख्यालय ने उस पर तीन लाख रुपए के इनाम का ऐलान किया था।
आपको बता दें कि संजीव मुखिया को NEET पेपर लीक मामले में अहम कड़ी माना जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कई और राज से पर्दा उठ सकता है और अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। संजीव मुखिया बिहार के नालंदा का रहने वाला है।






