ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

मुंह पर काली पट्टी लगा धरना पर बैठे उपेन्द्र कुशवाहा, मीडिया पर बैन के खिलाफ मना रहे काला दिवस

PATNA : आरएलएसपी अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा आज काला दिवस मना रहे हैं। मुंह में काली पट्टी लगा कुशवाहा धरना पर बैठे हैं। वहीं पार्टी के नेता अपने-अपने घरों में बैठकर विरोध जता रह

मुंह पर काली पट्टी लगा धरना पर बैठे उपेन्द्र कुशवाहा, मीडिया पर बैन के खिलाफ मना रहे काला दिवस
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आरएलएसपी अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा आज काला दिवस मना रहे हैं। मुंह में काली पट्टी लगा कुशवाहा धरना पर बैठे हैं। वहीं पार्टी के नेता अपने-अपने घरों में बैठकर विरोध जता रहे हैं। आरएलएसपी ने मीडिया के क्वारेंटाइन सेंटर में जाने से रोक लगाए जाने पर बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। 


आरएलएसपी प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि हमलोग बिहार सरकार की नाकामियों को लेकर काला दिवस मना रहे हैं।  बिहार सरकार अपने अहंकार को छोड़कर हमारी पांच सूत्री मांगों को माने, नहीं तो हमलोगों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। आरएलएसपी ने मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंध को अविलंब वापस लेने की मांग की है। उन्होनें कहा कि बिहार में क्वारंटीन सेंटर की बदहाली की तस्वीरें पत्रकार जान जोखिम में डालकर सरकार के सामने ला रहे हैं तो सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए उनपर  प्रतिबंध लगा रही है।


पार्टी ने सरकार का विरोध जताते हुए मांग की है कि  बिहार से बाहर फंसे उन मजदूरों की घर वापसी के लिए तत्काल उपाय किया जाए जो घर आना चाहते हैं।  जो बाहर ही दूसरे राज्यों में रहना चाहते हैं, उनके खाते में उतनी रकम डाल दी जाए जितनी रकम उनके आने और क्वारंटीन सेंटर में रखे जाने पर खर्च होता है। पार्टी ने इसके अलावा राज्य में रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही किसानों के नुकसान की भरपाई तुरंत करने को कहा है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें