ब्रेकिंग
NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे

LJP संगठन में बड़ा फेरबदल, दलित-सवर्ण गठजोड़ बनाने की तैयारी में चिराग पासवान

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. लोजपा ने बिहार में नये कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही प्रधान महासचिव को भी

LJP संगठन में बड़ा फेरबदल, दलित-सवर्ण गठजोड़ बनाने की तैयारी में चिराग पासवान
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. लोजपा ने बिहार में नये कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही प्रधान महासचिव को भी बदल दिया है. इस फेरबदल के जरिये चिराग पासवान दलित-सवर्ण गठजोड बनाने की तैयारी में लगे हैं.


राजू तिवारी बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
चिराग पासवान ने पूर्व विधायक राजू तिवारी को बिहार में पार्टी का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. वैसे लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज हैं जो चिराग पासवान के चचेरे भाई हैं. प्रिंस पासवान प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे लेकिन संगठन का काम राजू तिवारी देखेंगे. राजू तिवारी पूर्वी चंपारण के केसरिया से विधायक थे. वे चिराग के करीबी माने जाते हैं हालांकि 2020 का चुनाव वे हार गये थे.


प्रधान महासचिव भी बदले गये
चिराग पासवान ने बिहार में पार्टी का प्रधान महासचिव भी बदल दिया है. बिहार में लोजपा के प्रधान महासचिव शाहनवाज कैफी को हटा दिया गया है. उनकी जगह संजय पासवान को लोजपा का प्रधान महासचिव बनाया गया है. संजय पासवान बिहार प्रदेश लोजपा के उपाध्यक्ष थे. 


गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के बाद चिराग पासवान ने लोजपा की प्रेदश कमेटी को भंग कर दिया था. उसी समय से ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि लोजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की जा सकती है. लेकिन चिराग पासवान ने अपने चचेरे भाई प्रिंस राज को प्रदेश अध्यक्ष पद को पद से हटाने के बजाय कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें