Hindi News / bihar / patna-news / लॉ प्रेप ट्यूटोरियल के डायरेक्टर अभिषेक गुंजन की दादी मां महालक्ष्मी देवी का...

लॉ प्रेप ट्यूटोरियल के डायरेक्टर अभिषेक गुंजन की दादी मां महालक्ष्मी देवी का निधन, परिवार में शोक की लहर

Patna News: लॉ प्रेप ट्यूटोरियल के डायरेक्टर अभिषेक गुंजन की दादी महालक्ष्मी देवी का निधन हो गया। मुजफ्फरपुर में अंतिम संस्कार के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 17, 2026, 6:21:11 PM

Patna News

नहीं रहीं महालक्ष्मी देवी - फ़ोटो Reporter

Patna News: शिक्षा जगत में क्लैट से जुड़ी संस्था लॉ प्रेप ट्यूटोरियल के डायरेक्टर अभिषेक गुंजन के परिवार में शोक की लहर अचानक आ गयी। उनकी दादी माँ महालक्ष्मी देवी का निधन हो गया। उन्होंने मुजफ्फरपुर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों एवं शुभचिंतकों में शोक की भावना फैल गई।


पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया। महालक्ष्मी देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। परिवार में तीन पुत्र सुधीर सिंह, सुशील सिंह एवं बरुण सिंह हैं। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों में रंजना सिंह, हिमांशु, भानु, नैंसी, अद्विता सिंह, दर्श, मनाशवी, शिखा, अमित एवं मासूम शामिल हैं। 


उनकी अंतिम यात्रा मुजफ्फरपुर से पैतृक गांव सिंगाही के लिए निकली। नारायणी नदी के तट पर पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। परिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि द्वादशा कार्यक्रम 26 मई, मंगलवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें रिश्तेदार, शुभचिंतक एवं समाज के लोग शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।