ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी

Land For Job Scam: लालू यादव अपने बेटेऔर बेटी के साथ कोर्ट में होंगे पेश, इस मामले में होनी है सुनवाई,जानें...

Land For Job Scam: लालू यादव आज कोर्ट के सामने पेश होंगे. लैंड फॉर जॉब मामले में उन्हें और उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और बेटी हेमा यादव को समन जारी कर कोर्ट में पेश होने को कहा गया है.

Land For Job Scam,lalu yadav news, लैंड फॉर जॉब, लालू यादव, तेजस्वी यादव, tej pratap yadav news,bihar news,bihar politics,bihar news in hindi
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Land For Job Scam: लैंड फॉर जॉब मामले में आज 11 मार्च को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी है. इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव समेत उनके बड़े बेटे तेज प्रताज यादव और बेटी हेमा यादव VC के माध्यम से कोर्ट में उपस्थित रहेंगी. इस मामले में 25 फरवरी को सुनवाई हुई थी. कोर्ट ने सीबीआई की तरफ से दाखिल फाइनल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को समन भेजा था. न्यायालय ने 11 मार्च को इस केस से जुड़े तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था. 

जानकारी दे दें, इस मामले में सीबीआई की तरफ से लालू यादव समेत 78 अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है.  जिसमें 30 लोक सेवक आरोपी बनाए हैं. चार्जशीट में सीबीआई ने बताया था, “ हमने कोर्ट से रेलवे बोर्ड के अधिकारी आरके महाजन के खिलाफ केस की अनुमति ले ली है. उनके खिलाफ गवाहों की लिस्ट भी तैयार है. आगे कोर्ट इस मामले में फैसला लेगा.” इससे पहले 16 जनवरी को कोर्ट की तरफ से कहा गया था कि यदि 30 जनवरी तक महाजन के खिलाफ स्वीकृति नहीं मिलती है तो सक्षम अधिकारी को इसका स्पष्टीकरण देना होगा. 

बता दें, 20 जनवरी 2024 को ईडी अधिकारियों ने लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव से इस मामले में करीब 10 घंटे से अधिक पूछताछ की थी. तब भारी बवेला मचा था. राजद समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी थी. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें