PATNA: महागठबंधन में अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। उधर राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव नेताओं को पार्टी का सिंबल बांट रहे हैं। दस सर्कुलर स्थित राबड़ी आवास पहुंचे राजद नेताओं को लालू ने सिंबल बांटा।
लालू ने मटिहानी से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए बोगो सिंह को सिंबल दिया है। वही मनेर से भाई वीरेंद्र, संदेश से दीपू सिंह, परबत्ता से डॉ. संजीव को भी टिकट दिया। भाई वीरेंद्र ने कहा कि सिंबल तो हम कल ही ले गये। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। सबलोग तेजस्वी यादव पर आंख लगाकर बैठे हैं।
मटिहानी से टिकट मिलने के बाद बोगो सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय के योद्धा आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी का आशीर्वाद बोगो को प्राप्त हुआ है। हमारे शरीर में जो सामर्थ है उस सामर्थ से तेजस्वी जी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएंगे। राजद का सिंबल मिलने पर समर्थकों ने बोगो सिंह को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।


