Hindi News / bihar / patna-news / पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, दो कोचिंग संचालकों...

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, दो कोचिंग संचालकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई की आशंका

पटना के मुसल्लहपुर हाट में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दो कोचिंग संचालकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को घटना की वजह माना जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 02, 2026, 11:25:27 PM

Khan sir

Khan sir - फ़ोटो Repoter

PATNA: मुसल्लहपुर हाट इलाके में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी है। दो प्रमुख कोचिंग संचालकों के बीच बर्चस्व  की लड़ाई को लेकर यह गोलीबारी हुई बताई जा रही है।


सूत्रों के अनुसार, पटना के व्यस्त मुसल्लहपुर हाट क्षेत्र में स्थित खान सर के कोचिंग (खान ग्लोबल स्टडीज) के  बाहर मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। घटना में किसी के हताहत या घायल होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है, लेकिन स्थानीय स्तर पर दहशत का माहौल है।


पुराना विवाद का नया रूप

जानकारों का कहना है कि यह घटना खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के संचालक के बीच लंबे समय से चले आ रहे बर्चस्व और प्रतिद्वंद्विता से जुड़ी हो सकती है। दोनों संस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, BPSC आदि) की तैयारी कराने वाले प्रमुख कोचिंग सेंटर हैं और मुसल्लहपुर हाट इलाका छात्रों की भारी भीड़ वाला केंद्र है।


अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस पुराने विवाद के चलते ही फायरिंग की घटना हुई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।पुलिस की कार्रवाईघटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय थाना पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान भी शुरू कर दिया है।


खान सर के कोचिंग सेंटर पर पहले भी कुछ घटनाएं हुई हैं, जैसे 2019 में बमबारी की सूचना, लेकिन हालिया फायरिंग छात्रों और स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता पैदा कर रही है।


छात्रों पर हो रहा असर

मुसल्लहपुर हाट पटना का कोचिंग हब माना जाता है, जहां हजारों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसी घटनाएं न केवल छात्रों की सुरक्षा को खतरे में डालती हैं बल्कि पढ़ाई के माहौल को भी प्रभावित करती हैं।अधिक जानकारी सामने आने पर अपडेट किया जाएगा। पुलिस जांच जारी है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।