ब्रेकिंग
सीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिल

BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई

बरारी थाना क्षेत्र में बांध के रास्ते पर देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को रोककर मारपीट की और करीब 20,500 रुपये व मोबाइल लूट लिया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता!  युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BIHAR NEWS : बरारी थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देर रात बांध के रास्ते पर एक युवक के साथ हुई लूटपाट की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। बदमाशों ने युवक को रोककर न सिर्फ उसके साथ मारपीट की, बल्कि नकदी और मोबाइल फोन भी छीन लिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश और भय का माहौल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिमी बारीनगर निवासी इकबाल हुसैन (लगभग 23 वर्ष) अपने एक मित्र के साथ रात करीब 11 बजे पूर्वी बारीनगर पंचायत के बैशाखा घाट की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि उसे अपने फुफेरे जीजा के निधन की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह उनके घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे 4 से 5 अपराधियों ने उसे रोक लिया।


पीड़ित के अनुसार, जैसे ही वह और उसका साथी बांध वाले सुनसान रास्ते से गुजर रहे थे, तभी बदमाशों ने अचानक उन्हें घेर लिया। आरोप है कि अपराधियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर दोनों के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पीड़ित से करीब 20,500 रुपये नकद और उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया।


पीड़ित ने बताया कि जब उसने विरोध करने की कोशिश की तो अपराधियों ने हथियार दिखाकर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इससे दोनों युवक डर गए और उनकी किसी तरह की प्रतिरोध करने की हिम्मत नहीं रही।


घटना के दौरान एक महत्वपूर्ण सुराग भी पुलिस के हाथ लगा है। मारपीट के समय एक आरोपी का रुमाल या चेहरा ढकने वाला कपड़ा खुल गया, जिससे पीड़ित ने उसकी पहचान कर ली। आवेदन में पीड़ित ने मो. प्रवेज (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी बैशाखा घाट का नाम स्पष्ट रूप से दर्ज कराया है। हालांकि अन्य चार आरोपियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।


घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि बांध का यह रास्ता लंबे समय से असुरक्षित बना हुआ है और यहां आए दिन छिनतई और लूट की घटनाएं होती रहती हैं। लोगों का आरोप है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिन के समय भी राहगीरों को निशाना बनाने से नहीं चूकते।


ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि बैंक, अस्पताल और प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने का यह मुख्य मार्ग है। इसके बावजूद यहां सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है, जिसके कारण आम लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है।


स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जिनकी पहचान हो चुकी है, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर पूछताछ की जाए, क्योंकि आशंका है कि वे पहले हुई कई छिनतई घटनाओं में भी शामिल रहे होंगे। ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


इस पूरे मामले पर बरारी थाना पुलिस ने बयान दिया है कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें