ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

कश्मीर से हवाई जहाज से मजदूरों को पटना लाएंगे पप्पू यादव, बसों से फ्री में पहुंचाएंगे घर

PATNA : जन अधिकार पार्टी( लोकतांत्रिक) के सुप्रीमो पप्पू यादव ने कश्मीर से हवाई जहाज से मजदूरों को पटना लाने का एलान किया है। वहीं पप्पू यादव ने पटना पहुंच रहे बिहारी प्

कश्मीर से हवाई जहाज से मजदूरों को पटना लाएंगे पप्पू यादव, बसों से फ्री में पहुंचाएंगे घर
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : जन अधिकार पार्टी( लोकतांत्रिक)  के सुप्रीमो पप्पू यादव ने कश्मीर से हवाई जहाज से मजदूरों को पटना लाने का एलान किया है। वहीं पप्पू यादव ने पटना पहुंच रहे बिहारी प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए फ्री बस भी चलवाएंगे।


पप्पू यादव ने कहा कि जो भी प्रवासी मजदूर बिहार पहुंच रहे हैं उन्हें घर पहुंचाने का जिम्मा वे उठाएंगे। उन्होनें कहा कि दानापुर या फिर पटना जो भी मजदूर पहुंच रहे हैं उन्हें घर तक पहुंचाने के लिए वे फ्री बसें चलवाएंगे। उन्होनें एलान किया कि सुबह के वक्त चार बसें और शाम को दो बसें पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, किशनगंज और सहरसा जैसे जिलों के लिए चलायी जाएगी। पप्पू यादव ने कहा कि पूरे जून महीने तक ये सिलसिला चलेगा।


पप्पू यादव ने कहा कि बाहर के आने वाले मजदूर भाइयों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए सरकार को इंतजाम करना चाहिए था। वापस आने मजदूरों के पास इतने पैसे भी नहीं बचे होते है कि वे बसों के जरिए घर तक पहुंच सके। सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार को निर्देश दिया है कि लौटने वाले मजदूरों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया जाए। लेकिन सरकार ने लौटने वालों को उनके खुद के भरोसे छोड़ दिया है।


पप्पू यादव ने कहा कि मजदूरों को दलाली शुरू हो गयी है। बिहार के भोले-भाले मजदूर भाईयों को फिर से बहला-फुसला कर वापस ले जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।  बिहार सरकार किसी भी परिस्थिति में वापस लौटे लोगों को रोकना चाहिए। उनके लिए रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि वे वापस बाहर न जाएं। वहीं पप्पू यादव ने एलान किया कि कश्मीर में फंसे बिहारी मजदूरों को प्लेन से वापस लाने का निर्णय पार्टी ने लिया है। वहां से चार्टर प्लेन से फंसे लोगों के वापस  लेकर आएंगे। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें