ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

जनता दरबार : डेढ़ साल पहले पिता की हुई थी हत्या, 35 साल से फरार है अपराधी, फरियादी की बात सुन चौंक गए सीएम नीतीश

PATNA : आज सोमवार का दिन है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार लगा है। इस दौरान सीएम गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग खान ए

जनता दरबार : डेढ़ साल पहले पिता की हुई थी हत्या, 35 साल से फरार है अपराधी, फरियादी की बात सुन चौंक गए सीएम नीतीश
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आज सोमवार का दिन है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार लगा है। इस दौरान सीएम गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतें सुन रहे हैं। मधेपुरा जिले से आए एक फरियादी की शिकायत सुनकर खुद मुख्यमंत्री भी चौंक गए। 




फरियादी ने कहा कि डेढ़ साल पहले उसके पिता की हत्या कर दी गई थी। हत्या करने वाले अपराधी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जो 35 साल से फरार चल रहा है। फरियादी ने बताया कि युवक का नाम जनेशर यादव है। अब अपराधी लगातार युवक को धमकी दे रहा है।




जनता दरबार में पहुंचे युवक ने नीतीश कुमार के सामने कहा कि उसकी पिता की हत्या को डेढ़ साल बीत गया लेकिन अब तक पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया है। युवक ने थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है लेकिन उसे कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही है। ये सुनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तुरंत अधिकारी को फ़ोन लगाया और मामले का जल्द से जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया।  

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें