ब्रेकिंग
बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेबिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट!पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर

स्वास्थ्य विभाग के सीनियर अफसर पर बड़ी कार्रवाई, सरकार ने अवर सचिव को पद से हटाया

PATNA : कोरोना काल में लगातार स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर विपक्ष ने भी सरकार के ऊपर कई बार हमला बोला है. स्वास्थ

स्वास्थ्य विभाग के सीनियर अफसर पर बड़ी कार्रवाई, सरकार ने अवर सचिव को पद से हटाया
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  कोरोना काल में लगातार स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर विपक्ष ने भी सरकार के ऊपर कई बार हमला बोला है. स्वास्थ्य विभाग से ही जुड़ा हुआ एक और मामला सामने आया है. कोरोना संकट के बीच सरकार ने हेल्थ डिपार्टमेंट के एक सीनियर अफसर के ऊपर बड़ी कार्रवाई की है. सरकार ने उन्हें पद से हटा दिया है. 


बिहार स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव सिधेश्वर चौधरी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार ने अवर सचिव के पद पर तैनात विवेकानंद ठाकुर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया है. बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट के अवर सचिव सिधेश्वर चौधरी ने बताया कि हाईकोर्ट से जुड़े एक मामले को लेकर विवेकानंद ठाकुर पर कार्रवाई की गई और उनकी संविदा को समाप्त कर दिया गया है. 



स्वास्थ्य विभाग में संविदा के आधार पर अवर सचिव के पद पर तैनात विवेकानंद ठाकुर को सरकार ने हटा दिया है. आपको बता दें कि विवेकानंद ठाकुर को इसी साल फ़रवरी महीने में संविदा के आधार पर नियोजित कर सेवा अवधि का विस्तार दिया गया था. कोरोना काल में यह पहला मामला सामने आया है, जब सरकार ने किसी बड़े अफसर को पद से हटाया हो.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें