ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

New Zoo Project: बिहार के गया जिले में नए चिड़ियाघर की स्थापना को राज्य सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से अनुमति मिलते ही निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी।

New Zoo Project
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

New Zoo Project: बिहार के गया जिले में नए चिड़ियाघर के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने बताया कि राज्य सरकार ने इस परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है और केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।


उन्होंने यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान दी। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार गया जिले में चिड़ियाघर की स्थापना को लेकर पहले ही सहमति दे चुकी है और अब केंद्रीय मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।


बैठक में जलवायु परिवर्तन से निपटने और पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के लिए चल रहे जल–जीवन–हरियाली अभियान पर भी विस्तृत चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इस अभियान की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने पटना सहित राज्य के विभिन्न प्रवेश मार्गों और राजमार्गों पर हरित पट्टी विकसित करने का सुझाव दिया।


अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर काम शुरू किया जाएगा। फिलहाल बिहार में पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान ही प्रमुख चिड़ियाघर है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इसके अलावा गया के पास राजगीर जू सफारी भी पर्यटकों का आकर्षण है।


राज्य सरकार वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से गया में नए जैविक उद्यान की स्थापना की योजना बना रही है। प्रस्तावित चिड़ियाघर गया-डोभी रोड पर जमारी के पास बनाए जाने की संभावना है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें