ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

एक अन्ने मार्ग से 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट होंगे नीतीश ! कोरोना के खौफ से CM बदलेंगे अपना आवास

PATNA : बिहार में कोरोना तेजी से फैल रहा है। नेता मंत्री भी तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। सीएम आवास भी कोरोना से प्रभावित हो चुका है. सीएम आवास के लगभग सभी कर्मचारी कोरोना संक्रमित

एक अन्ने मार्ग से 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट होंगे नीतीश ! कोरोना के खौफ से CM बदलेंगे अपना आवास
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना तेजी से फैल रहा है। नेता मंत्री भी तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। सीएम आवास भी कोरोना से प्रभावित हो चुका है. सीएम आवास के लगभग सभी कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अलग-अलग जगहों पर उनका इलाज किया जा रहा है। 


अब खबर मिल रही है कि अगर स्थिति ज्यादा खराब हुई तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने दूसरे आवास यानी कि 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट हो जाएंगे। 7 सर्कुलर रोड को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए तैयार किया जा रहा है। जिससे, मुख्यमंत्री सुरक्षित तरीके से वहां रह पाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2014 में जब इस्तीफा दिया था तो उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से 7 सर्कुलर रोड को अपना नया ठिकाना बनाया था। 


मुख्यमंत्री एक बार फिर से वहां शिफ्ट हो सकते हैं। क्योंकि मुख्यमंत्री का वर्तमान आवास एक अन्ने मार्ग के लगभग सभी कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। शनिवार तक CM आवास में 32 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए थे।


बाकि कर्मचारियों के टेस्ट किए गए है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ये फैसला होगा कि CM नीतीश कुमार शिफ्ट करेंगे या नही। बताते चले कि बिहार के लगभग एक दर्जन मंत्री कोरोना संक्रमित हो गए है। इसके साथ कई अधिकारी भी संक्रमित है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें