ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

बिहार में फिर से डराने लगा Corona!, डॉक्टर समेत 13 लोग पॉजिटिव, पटना में सबसे अधिक मरीज

PATNA: पूरे देश के साथ साथ बिहार में भी अब कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। कोरोना से उबर चुके बिहार में आंकड़े एक बार फिर से डराने लगे हैं। रविवार को बिहार में कोरोना के 13 मामले सा

बिहार में फिर से डराने लगा Corona!, डॉक्टर समेत 13 लोग पॉजिटिव, पटना में सबसे अधिक मरीज
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पूरे देश के साथ साथ बिहार में भी अब कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। कोरोना से उबर चुके बिहार में आंकड़े एक बार फिर से डराने लगे हैं। रविवार को बिहार में कोरोना के 13 मामले सामने आए। 13 संक्रमितों में से सबसे अधिक 9 लोग पटना के बताए जा रहे हैं। बिहार में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 41 हो गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच को बढ़ाने का निर्देश दिया है।


दरअसल, पिछले एक महीने से देशभर में कोरोना के मामलों में फिर से तेजी देखी जा रही है। बिहार में मरीजों का आंकड़ा न के बराबर हो गया था। पिछले दिनों एक-दो मामले सामने आए थे लेकिन अब आंकड़ों में जो तेजी देखी जा रही है, उससे चिंता बढ़ने लगी है। सिर्फ पटना में कोरोना के 9 मरीज मिले हैं, जिसमें पीएमसीएच के एक डॉक्टर भी शामिल हैं वहीं सहरसा, पूर्वी चम्पारण, औरंगाबाद और किशनगंज से एक-एक मरीज मिले हैं। बाकी जिलों में फिलहाल कोई मरीज नहीं मिला है।


पटना के संक्रमितों में बाढ़, अथमलगोला, दनियावां, पालीगंज मारुफगंज समेत अन्य इलाकों के लोग शामिल हैं। पटना एम्स, आईजीआईसी और पीएमसीएच में कुछ ऐसे संक्रमित भी मिल रहे है जिनका ऑपरेशन होना था। ऑपरेशन से पहले जब उनकी जांच हुई तो वे कोरोना संक्रमित पाए गए। पटना के सिविल सर्जन ने कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उधर, देशभर में पिछले चौबीस घंटों के भीतर कोरोना के 3824 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें