ब्रेकिंग
बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर

कोरोना मरीज मिलने के 15 दिन बाद अपार्टमेंट को बनाया कंटेनमेंट जोन, 6 दिसंबर को है शादी

PATNA : एक तरफ कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर सरकार लगातार दावे कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासन की बड़ी लापरवाही देखने को सामने मिल रही है. पटना में प्रशासन कोरोना को लेकर क

कोरोना मरीज मिलने के 15 दिन बाद अपार्टमेंट को बनाया कंटेनमेंट जोन, 6 दिसंबर को है शादी
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : एक तरफ कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर सरकार लगातार दावे कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासन की बड़ी लापरवाही देखने को सामने मिल रही है. पटना में प्रशासन कोरोना को लेकर कितना सजग है इसका उदाहरण नेहरु नगर के वसुंधरा अपार्टमेंट में देखने को मिला. 

इस अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले पर एक डॉक्टर का परिवार रहता है. इस परिवार के चार सदस्य 17 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.15 दिन तक प्रशासन ने किसी तरह की सुध नहीं ली. जब उसमें से दो लोग कोरोना निगेटिव हो गए तब प्रशासन की नींद खुली और उस अपार्टमेंट को कंटेंनमेंट जोन बना दिया गया. बाकि के दो मरीजों के भी पॉजिटिव हुए 15 दिन से अधिक हो गए और अब उनके संक्रमण फैलने का खतरा लगभग खत्म हो चुका है. लेकिन प्रशासन ने अब  इसे कंटेमेंट जोन घोषित कर दिया है. 

6 दिसंबर को इस अपार्टमेंट के पहले तल्ले पर रहने वाले एक परिवार के घर में बेटी की शादी है और अब इसे कंटेमेंट जोन घोषित किया गया है. इसके बाद से पूरा परिवार डरा है कि कहीं प्रशासन शादी के दिन आकर कोई बाधा न डाल दे. वहीं कोरोना संक्रमित हुए डॉक्टर ने कहा कि प्रशासन के कर्मचारी जब बांस-बल्ला लगा रहे थे तो कोरोना निगेटिव होने की बात बताई गई लेकिन किसी ने एक न सुनी. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें