ब्रेकिंग
BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’

कोरोना को काबू करने के लिए नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 3 बड़े अस्पतालों में IAS अफसर की तैनाती

PATNA : बिहार में कोरोना संकट पहले से ज्यादा गहरा गया है. कोरोना के नये मामलों के आंकड़े दिन दूनी और रात चौगुनी वाली रफ्तार से बढ़ रहे हैं. बेकाबू होते कोरोना को काबू करने के

कोरोना को काबू करने के लिए नीतीश सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 3 बड़े अस्पतालों में IAS अफसर की तैनाती
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना संकट पहले से ज्यादा गहरा गया है. कोरोना के नये मामलों के आंकड़े दिन दूनी और रात चौगुनी वाली रफ्तार से बढ़ रहे हैं. बेकाबू होते कोरोना को काबू करने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. बिहार सरकार ने राज्य के तीन बड़े अस्पतालों में आईएएस अफसरों की तैनाती की है. 


आपको बता दें कि बिहार में हालात बिगड़ते का रहे हैं. राजधानी पटना की स्थिति सबसे खराब है. कोरोना मरीजों की इलाज की व्यवस्था और इसके हालात की मॉनिटरिंग के लिए सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों को पटना तीन बड़े अस्पतालों पीएमसीएच, एनएमसीएच और एम्स में ओएसडी के तौर पर नियुक्त किया है. ये अधिकारी स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार और अस्पताल प्रबंधन के बीच समन्वय और निगरानी का काम करेंगे. साथ ही समय-समय पर ये अधिकारी राज्य सरकार को सलाह भी देंगे.



आपको बता दें कि बिहार में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वैसे में आशंका भी है कि कहीं सरकार को मजबूरी में 12 घंटे का नाइट कर्फ्यू न लगाना पड़े. सीएम नीतीश ने पिछली बैठक के बाद बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही साफ कर दिया था कि नाइट कर्फ्यू पर भी विचार किया जा रहा है. राज्यपाल की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की बैठक के बाद ही ये फैसला लिया जाएगा. सूत्र बताते हैं अगर बिहार में नाइट कर्फ्यू लगा तो वो 12 घंटे का होगा. अगर इसके बाद भी हालात नहीं सुधरते हैं ये लोगों की लापरवाही होगी जो राज्य में लॉकडाउन को न्यौता देगी.


गौरतलब है कि राज्य में कोरोना संक्रमण को लेकर थोड़ी सी राहत भरी खबर आयी है. सोमवार को पूरे राज्य में 2999 नये कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये, जो रविवार के मुकाबले 757 कम थे. रविवार को संक्रमण के 3756 नये मामले दर्ज किये गये थे. वहीं, संक्रमण के लिहाज से पटना में स्थिति और खराब होती जा रही है.



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें