ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकार अलर्ट मोड में, अब 27 जिलों में बनेगा बच्चों के लिए आईसीयू

PATNA : कोरोना की तीसरी लहर की।आशंका को देखते हुए राज्य सरकार अभी से तैयारी में जुटी हुई है। तीसरी लहर के दौरान बच्चों को संक्रमण से बचाव और इलाज के लिए 27 जिलों में बच्चों का 10 ब

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकार अलर्ट मोड में, अब 27 जिलों में बनेगा बच्चों के लिए आईसीयू
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना की तीसरी लहर की।आशंका को देखते हुए राज्य सरकार अभी से तैयारी में जुटी हुई है। तीसरी लहर के दौरान बच्चों को संक्रमण से बचाव और इलाज के लिए 27 जिलों में बच्चों का 10 बेड का आईसीयू बनाने का फैसला किया गया है। ये आईसीयू जिला अस्पताल या संबंधित जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बनाये जाएंगे। इसके अतिरिक्त सभी जिलों में 10 से 20 बेड का सीपीसीयू (कंप्रिहेंसिव पीडियाट्रिक केयर यूनिट) बनाये जाएंगे। सरकार ने इसके लिए दो माह का समय निर्धारित किया गया है।


स्वास्थ्य विभाग की हाई लेवल मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की बैठक में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान बच्चों को बचाने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा हुई और सरकार ने इसके लिए बनाई गई कार्य योजना की समीक्षा की है। बैठक में यह तय हुआ कि एक सप्ताह के अंदर राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में बच्चों के इलाज की सुविधा का आकलन करने और उसकी रिपोर्ट विभाग को कार्रवाई के लिए देने, दो सप्ताह के अंदर राज्य में संचालित पीकू और सीपीसीयू को चालू करने, एक सप्ताह में बच्चों के इलाज के लिए जरूरी दवाओं, उपकरणों का आकलन करने और उसके भंडारण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसमें विशेष रूप से 0 से 2 साल के बच्चों के लिए ऑक्सीमीटर के इंतजाम का फैसला शामिल है।


अस्पतालों में बच्चों के लिए ऑक्सीजन युक्त बेड, जांच व इलाज के लिए समन्वय बनाने, प्रशिक्षण देने के बिंदुओं पर भी निर्णय लिए गए। बैठक में मौजूद रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके जायसवाल, एम्स के सहायक प्राध्यापक डॉ. लोकेश तिवारी, यूनिसेफ के डॉ. एसएस रेड्डी ने पूरे प्लान पर चर्चा की। आपको बता दें कि दरभंगा में चार बच्चों की मौत की खबर सामने आने के बाद सरकार के होश उड़े हुए हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें