ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

चौथी लहर को लेकर अलर्ट : पटना में रविवार को सबसे ज्यादा संक्रमित मिले

PATNA : देश में कोरोना की चौथी लहर को लेकर अलर्ट की स्थिति बनी हुई है। कई राज्यों में संक्रमण की रफ्तार तेज हुई है, ऐसे में बिहार के अंदर भी खास सतर्कता बरती जा रही है। चौथी ल

चौथी लहर को लेकर अलर्ट : पटना में रविवार को सबसे ज्यादा  संक्रमित मिले
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : देश में कोरोना की चौथी लहर को लेकर अलर्ट की स्थिति बनी हुई है। कई राज्यों में संक्रमण की रफ्तार तेज हुई है, ऐसे में बिहार के अंदर भी खास सतर्कता बरती जा रही है। चौथी लहर की आशंका के बीच रविवार को पटना में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। पटना में रविवार को कुल 8 में मरीजों की पहचान हुई है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। चौथी लहर की शुरुआत से लेकर अब तक सबसे ज्यादा मरीज रविवार को ही मिले हैं। इससे पहले 5 मई को पटना में 7 संक्रमित पाए गए थे।


पटना जिले में संक्रमण का जो आंकड़ा है वह बताता है कि दिल्ली से आए 9 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले के ज्यादातर संक्रमित शहरी इलाके से हैं, हालांकि कोई भी संक्रमित पटना के बड़े अस्पताल में भर्ती नहीं है। पटना में मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर डॉक्टरों ने एक बार फिर से चेतावनी जारी की है। लोगों से अपील की है कि वह भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क जरूर लगाएं, अगर अब तक वैक्सीन नहीं ली है तो बिना देरी किए वैक्सीन ले लें। 


पटना के अलावे रविवार को दरभंगा और पूर्णिया जिले में भी एक-एक मरीज की पहचान हुई। रविवार को बिहार में कुल 10 नए मरीज मिले हैं। पटना के जिन इलाकों में एक्टिव केस पाए गए हैं उनमें बोरिंग रोड, एजी कॉलोनी, राजीवनगर रोड नंबर 10, द्वारिकापुरी रोड नंबर 1, आर्यकुमार रोड बांकीपुर, अलीनगर अनीसाबाद, संपतचक, आईजीआईएमएस, न्यू जगनपुरा, बेगमपुर, परपोखरा, राजेन्द्रनगर रोड संख्या-एकडी, स्टेशन रोड, शर्मा आजाद लेन चौधरी टोला, कंकड़बाग, होटल जगदंबा पैलेस, शिवपुरी, पटना एम्स हॉस्टल, आईएएस कॉलोनी दानापुर, पाटलिपुत्र, दानापुर-खगौल का इलाका शामिल है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें