ब्रेकिंग
Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावBihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावBihar News: भ्रष्ट DDC की संपत्ति होगी जब्त,... पत्नी बेटी के नाम पर बनाई थी अकूत प्रॉपर्टी, SVU ने दर्ज किया था DA केससीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाताबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

छठ के दौरान अधिकारियों को भारी पड़ी लापरवाही, घाटों से नदारद 37 मजिस्ट्रेट का वेतन रुका

PATNA : छठ महापर्व के मौके पर कानून व्यवस्था और बाकी इंतजाम मुस्तैद रहें इसके लिए घाटों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पटना के छठ घाटों का डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह में बुधवार

छठ के दौरान अधिकारियों को भारी पड़ी लापरवाही, घाटों से नदारद 37 मजिस्ट्रेट का वेतन रुका
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : छठ महापर्व के मौके पर कानून व्यवस्था और बाकी इंतजाम मुस्तैद रहें इसके लिए घाटों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पटना के छठ घाटों का डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह में बुधवार को औचक निरीक्षण किया और इस दौरान घाटों पर तैनात कुल 37 मजिस्ट्रेट ड्यूटी से गायब पाए गए। डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल इन सभी के वेतन पर रोक लगा दी है। ड्यूटी से गायब रहने वाले सभी मजिस्ट्रेट को शो कॉज किया गया है। 


जिन घाटों से मजिस्ट्रेट अनुपस्थित पाए गए हैं, उसमें गेट नंबर 83 के प्रवेश द्वार पर कुमार संजीव रंजन जो बिहटा में कृषि समन्वयक हैं, और पहलवान घाट पर तैनात राजीव रंजन भी गायब थे। इसी तरह महुआ बाग तालाब में तैनात बुडको के कनीय अभियंता गौरी शंकर मंडल, कौटिल्य नगर तालाब में तैनात प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद, शेखपुरा दुर्गा आश्रम के नजदीक तालाब पर तैनात साकेत कुमार, ज्योति पथ राम कृष्णा नगर तालाब पर तैनात जेई अर्जुन राम, रानीपुर तालाब सीमा पर तैनात जेई नंदन कुमार ड्यूटी से गायब थे। 


पटना डीएम ने जिन्हें शो कॉज किया है उनमें पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र से कृष्णदेव महतो, दानापुर अनुमंडल में, नवीन चंद, सतीश कुमार, राजन कुमार, अविनाश कुमार, गोपीनाथ चौधरी, कुमारी रंजना सिन्हा, सुबोध कुमार, अनिल कुमार, विनय कुमार व विभु विद्यार्थी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए हैं। डीएम ने इन अधिकारियों पर कार्रवाई का आदेश दिया है तथा स्पष्टीकरण करते हुए पूछा है कि ड्यूटी से क्यों अनुपस्थित थे।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें