ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar News: छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, जाने लें पूरी डिटेल

Bihar News: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। दानापुर रेल मंडल के निर्देश पर किऊल जंक्शन सहित लखीसराय स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Bihar News
बिहार न्यूज
© Google
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। दानापुर रेल मंडल के निर्देश पर किऊल जंक्शन सहित लखीसराय स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। छठ पर्व के दौरान गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा हर संभव एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। प्लेटफॉर्म पर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, पीने के पानी के स्टॉल, तंबू (टेंट) और सूचना काउंटर लगाए गए हैं।


रेलवे ने यह भी सुनिश्चित किया है कि स्टेशन पर मौजूद हेल्प डेस्क लगातार सक्रिय रहें, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सहायता मिल सके। सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन ने विशेष कदम उठाए हैं, जिसमें आरपीएफ और जीआरपी की अतिरिक्त तैनाती शामिल है।


संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर: अधिकारियों को स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर गश्त बढ़ाने, भीड़ नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, स्टेशन पर लगे लाउडस्पीकर सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को लगातार सावधानी और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।


आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि छठ पर्व के दौरान देश और विदेश में काम कर रहे लोग अपने घर लौटते हैं, जिससे ट्रेनों और स्टेशनों पर भारी भीड़ रहती है। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है। इसके तहत भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त टिकट चेकिंग, प्लेटफॉर्म पर सीसीटीवी निगरानी, और मेडिकल सुविधा की व्यवस्था भी की गई है।


रेलवे ने यह सुनिश्चित किया है कि छठ पर्व समाप्त होने के बाद भी अगले पांच दिनों तक विशेष सुरक्षा और सुविधा व्यवस्था जारी रहे, ताकि लौटते हुए यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही यात्रियों को स्टेशन पर सुरक्षा निर्देशों का पालन करने, भीड़ वाले स्थानों पर धैर्य बनाए रखने और अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें