ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

चाचा डीएसपी और गाड़ी पर JDU का झंडा: पटना में लॉकडाउन तोड कर घूम रहे युवकों ने खूब रौब जमाया लेकिन देना ही पडा जुर्माना

PATNA : चाचा बिहार पुलिस मुख्यालय में तैनात डीएसपी औऱ खुद सत्ताधारी पॉलिटिकल पार्टी JDU का नेता. डबल पावर लेकर पटना का एक युवक गाड़ी से लॉकडाउन के दौरान घूमने निकल गया. गाड़ी

चाचा डीएसपी और गाड़ी पर JDU का झंडा: पटना में लॉकडाउन तोड कर घूम रहे युवकों ने खूब रौब जमाया लेकिन देना ही पडा जुर्माना
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : चाचा बिहार पुलिस मुख्यालय में तैनात डीएसपी औऱ खुद सत्ताधारी पॉलिटिकल पार्टी JDU का नेता. डबल पावर लेकर पटना का एक युवक गाड़ी से लॉकडाउन के दौरान घूमने निकल गया. गाड़ी पर पुलिसका स्टीकर औऱ पार्टी का झंडा दोनों लगा था. पुलिस ने रोका तो दोनों का रौब एक साथ दिखाने लगा. हालांकि बाद में दोनों पावर फेल कर गया औऱ जुर्माना भर कर ही जाना पड़ा. 

डाकबंगला चौराहे पर हुई घटना

वाकया पटना के डाकबंगला चौराहे का है. गुरूवार की शाम पुलिस ने एक ऐसी गाड़ी को रोका जिस पर पुलिस का स्टीकर तो लगा ही था, JDU का झंडा भी लगा था. सिपाहियों ने गाड़ी पर नजर आ रहे डबल पावर बाले चिह्न को देखा तो उसे जाने देने के लिए रास्ता छोड़ दिया. लेकिन तब तक वहां ड्यूटी पर तैनात दरोगा जी की नजर गाडी पर पड गयी. दरोगा जी एक ही गाडी पर खाकी औऱ खादी दोनों का चिह्न देकर चकराये. लिहाजा गाडी को दौड़ कर रूकवाया.

गाडी के रूकने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की. पूछा गया कि गाड़ी पर पुलिस का स्टीकर कैसे लगा लिया. गाड़ी में सवार युवक ने कहा कि उसके चाचा डीएसपी हैं. उसने अपने चाचा का नाम भी बताया जो पुलिस मुख्लालय में पोस्टेड हैं. पुलिसकर्मियों ने पूछा कि अगर पुलिस का स्टीकर लगाया है तो फिर JDU का झंडा क्यों लगा रखा है. गाडी मालिक ने खुद को JDU का नेता भी बताना शुरू कर दिया. तब पुलिस ने पूछा कि लॉकडाउन में गाडी से घूमने का अधिकार किसने दिया. गाड़ी मालिक की बोलती बंद हो गयी. 

दो हजार का फाइन लगा

पटना के डाकबंगला चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सेक्टर प्रभारी एमके सुमन ने बताया कि गाड़ी के मालिक का नाम सुधीर कुमार सिंह  औऱ उसे चला रहे व्यक्ति का नाम निशांत सिंह रणावत था. उनसे दो हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया. साथ में हिदायत दी गयी कि बिना अधिकार के पुलिस का स्टीकर लगा कर नहीं चले.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें