ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

पटना के 3 बड़े अस्पतालों के डॉक्टर फिर संक्रमित मिले, BPSC मेंबर और जमुई SDO भी पॉजिटिव

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण फैसने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. मंगलवार को एक बार फिर से पटना के तीन बड़े सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए. एनएमसीएच, पीएमस

पटना के 3 बड़े अस्पतालों के डॉक्टर फिर संक्रमित मिले, BPSC मेंबर और जमुई SDO भी पॉजिटिव
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण फैसने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. मंगलवार को एक बार फिर से पटना के तीन बड़े सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए. एनएमसीएच, पीएमसीएच और आईजीआईएमएस के डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. तीन डॉक्टरों के अलावे 19 मेडिकल स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं .साथ ही साथ बीपीएससी के एक सदस्य और जमुई के एसडीओ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है.

राजधानी पटना में हर दिन कोरोना वारियर्स संक्रमित मिल रहे हैं. पीएमसीएच में एनेस्थीसिया विभाग के एक से डॉक्टर मंगलवार को पॉजिटिव हो गए . आईजीआईएमएस में 1 डॉक्टर और 17 मेडिकल स्टाफ के साथ-साथ उनके परिजन भी पॉजिटिव पाए गए हैं वहीं 3 मरीज भी संक्रमित पाए गए हैं जिनका इलाज पहले से चल रहा था .जबकि एनएमसीएच में 2 डॉक्टर और एक नर्स संक्रमित पाए गए हैं. एनएमसीएच के जो डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं वह नेत्र रोग विभाग के हैं.

पटना में मंगलवार को 409 नए कोरोना संक्रमित मिले, जिसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7394 पर पहुंच गया है. पटना के सिविल सर्जन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिसके बाद से वे होम आइसोलेशन में चले गए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में 1376 संक्रमित कोरोना वायरस को हराने में सफल हो गए हैं. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें