ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Weather: बिहार के 4 जिलों में 'लू' का येलो अलर्ट, जानिये कब मिलेगी गर्मी से राहत

Bihar Weather: मौसम विभाग ने गुरुवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर और गोपालगंज जिले में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather
बिहार के 4 जिलों में 'लू' का येलो अलर्ट
© File Photo
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बारिश से मौसम सामान्य था लेकिन अब पछुआ हवा के कारण शुष्क और गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक हीट वेव की चेतावनी जारी की है। वहीं 26 अप्रैल से आंधी और बारिश की संभावना है।


पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, गोपालगंज जिले में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है। वहीं राजधानी समेत 17 शहर बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा , जमुई, खगड़िया, भागलपुर,मुंगेर एवं बांका में मौसम शुष्क रहने के साथ भीषण गर्मी की चेतावनी दी गई है।


मौसम विभाग के मुताबिक 26 अप्रैल से एक बार फिर बिहार का मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश में फिर से आफत की बारिश, आंधी-पानी और बिजली का अलर्ट जारी किया है। सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार और बेगूसराय जिले में एक बार फिर से तेज आंधी-बारिश की चेतावनी है। बुधवार को पटना सहित राज्य के कई भागों के अधिकतम तापमान में सामान्य से अधिक वृद्धि दर्ज की गई।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें