ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar Weather Today: कड़ाके की ठंड के साथ बिहार में नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने जारी किया 19 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में नए साल 2026 की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई। उत्तर बिहार में कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट, जबकि दक्षिण बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar Weather Today
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather Today: नए साल 2026 की शुरुआत बिहार में भीषण ठंड और घने कोहरे के साथ हुई है। साल की पहली सुबह राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरे की चादर में लिपटी रही। 31 दिसंबर की रात वर्ष 2025 की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जब कई जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखी गई।


मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, सीवान, पश्चिम चंपारण सहित सभी 19 जिलों में घने कोहरे के साथ कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। ठंडी और सर्द हवाओं के कारण लोगों को तेज कनकनी का सामना करना पड़ेगा। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


वहीं दक्षिण बिहार के पटना, गया, अरवल, बक्सर, जमुई सहित 19 जिलों में ठंड से आंशिक राहत मिलने की संभावना है। दिन के समय आंशिक धूप निकल सकती है, जिससे कोल्ड डे से राहत मिलेगी, हालांकि घने कोहरे का असर बना रहेगा। तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी का अनुमान है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।


आईएमडी के साप्ताहिक पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार से ठंड और कोहरे दोनों से धीरे-धीरे राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि उत्तर बिहार के कुछ जिलों में घने कोहरे का असर बना रह सकता है। पटना, गया, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया और किशनगंज समेत अधिकांश जिलों में न तो कोहरे और न ही कोल्ड डे की कोई चेतावनी जारी की गई है। 7 जनवरी तक राज्य के अधिकतर जिलों में ठंड से राहत मिलने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान दिन और रात के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।


तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2025 के अंतिम दिन गया जी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। पटना में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि सबसे अधिक गिरावट छपरा में देखने को मिली, जहां तापमान 5.7 डिग्री गिरकर 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा।


टॉप-5 सबसे सर्द रात वाले जिलों में गया जी के बाद सबौर (5.6°C), राजगीर (5.8°C), छपरा (6.3°C) और औरंगाबाद (6.5°C) शामिल हैं। इन जिलों में ठंड का असर सबसे अधिक देखने को मिला और लोगों को सुबह व रात के समय कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें