ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए नामांकन आज से, आखिरी तिथि 16 मार्च

PATNA : विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार कोटे की 24 सीटों के लिए बुधवार से नामांकन पत्र दाखिल करने का काम शुरू होगा. नामांकन की आखिरी तिथि 16 मार्च है. नामांकन पत्रों की जांच 17 मा

बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए नामांकन आज से, आखिरी तिथि 16 मार्च
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार कोटे की 24 सीटों के लिए बुधवार से नामांकन पत्र दाखिल करने का काम शुरू होगा. नामांकन की आखिरी तिथि 16 मार्च है. नामांकन पत्रों की जांच 17 मार्च को होगी. वहीं, नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 मार्च है. कार्यक्रम के अनुसार चार अप्रैल को सभी रिक्त पदों के लिए वोट डाले जाएंगे. मतदान सुबह आठ बजे प्रारंभ होकर दोपहर चार बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना सात अप्रैल को होगी. 


इधर चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने मंगलवार को सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इस दौरान चुनाव संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गयी. नामांकन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. नामांकन के दौरान प्रत्याशी निर्वाची पदाधिकारी कक्ष के 100 मीटर की परिधि में दो वाहन लेकर प्रवेश कर सकते हैं. इस क्रम में प्रत्याशी के साथ दो लोगों को आने की अनुमति मिलेगी. 


देश के वैसे नागरिक जिनका किसी भी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची सूची में नाम हो, वे विधान परिषद निर्वाचन के लिए अपना नामांकन दे सकते हैं. साथ ही संवीक्षा तिथि तक उनकी उम्र 30 वर्ष अनिवार्य रूप से होनी चाहिए. नामांकन के लिए सामान्य अभ्यर्थी के लिए एनआर की राशि 10 हजार, जबकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रत्याशी के लिए पांच हजार रुपये निर्धारित है.


ये हैं निर्वाचन क्षेत्र

पटना, नालंदा,  गया सह जहानाबाद सह अरवल, औरंगाबाद, नवादा, भोजपुर सह बक्सर, रोहतास सह कैमूर, सारण, सिवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी सह शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर, मुंगेर सह जमुई सह लखीसराय सह शेखपुरा, बेगूसराय सह खगड़ि‍या, सहरसा सह मधेपुरा सह सुपौल, भागलपुर सह बांका, मधुबनी, पूर्णिया सह अररिया सह किशनगंज और कटिहार निर्वाचन क्षेत्र.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें