ब्रेकिंग
Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीBihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजी

Bihar Teacher News: शिक्षक अपना ट्रांसफर चाहते हैं तो इन जिलों का दें विकल्प...आवेदन पर तुरंत होगा विचार, शिक्षा विभाग ने जारी किया गाइडलाइन

शिक्षा विभाग ने शिक्षक स्थानांतरण को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। शिक्षकों से 14 जिलों — जैसे सीतामढ़ी, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर आदि — का विकल्प देने को कहा गया है, जहां छात्र-शिक्षक अनुपात अधिक है।

बिहार शिक्षक स्थानांतरण  Bihar teacher transfer 2025  छात्र-शिक्षक अनुपात बिहार  Bihar teacher vacancy news  शिक्षा विभाग स्थानांतरण गाइडलाइन  Bihar teacher transfer districts  ई-शिक्षा कोष ऐप आवेदन
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर 14 जिलों का विकल्प देने को कहा है. विभाग की तरफ से जारी मार्गदर्शिका में कहा गया है कि जो शिक्षक अपना स्थानांतरण चाहते हैं, वे उन जिलों का विकल्प दें, जहां छात्र-शिक्षक अनुपात औसत से काफी ज्यादा है. सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, अररिया, कटिहार, खगड़िया, सुपौल, बांका, जमुई, किशनगंज, लखीसराय, भागलपुर एवं मधुबनी. इन जिलों में छात्र-शिक्षक अनुपात औसत से काफी ज्यादा है .शिक्षा विभाग ने कहा है कि शिक्षक नया विकल्प चुनते समय यदि इन जिलों का विकल्प देते हैं तो उनके आवेदन पर तत्काल विचार किया जाएगा. 

शिक्षा विभाग ने आगे कहा है कि जिन शिक्षकों के स्थानांतरण आवेदन पर अभी तक विचार नहीं किया जा सका है, उनके संदर्भ में द्वितीय चरण में समीक्षा के बाद निर्णय लिया जाएगा. ऐसे शिक्षकों के लिए ई-शिक्षा कोष एप्प पर यह विकल्प दिया गया है कि वह या तो अपना आवेदन वापस ले लें या उस आवेदन को डिलीट करके, नए सिरे से विकल्प भरें . जो शिक्षक पूर्व में भरे गए कारण को बदलना चाहते हैं वह भी अपना पूर्व का आवेदन डिलीट कर दें, और नए सिरे से आवेदन दें. नए शिक्षक भी अपना आवेदन दे सकते हैं . इन सभी आवेदनों पर द्वितीय चरण में जिलों में रिक्ति की उपलब्धता एवं छात्र-शिक्षक अनुपात के आधार पर विचार किया जाएगा .

शिक्षा विभाग ने स्थानांतरित शिक्षकों के विद्यालय आवंटन को लेकर जारी मार्गदर्शिका में कहा है कि विशेष कारण से स्थानांतरण के लिए कुल 1 लाख 90 हजार 226 आवेदन आए. विभिन्न चरण में अब तक 130000 आवेदनों पर विचार किया गया है. विकल्प के आधार पर उन्हें जिला आवंटन की जा चुकी है. आवेदन में भरे गए पंचायत के विकल्प एवं जिले में रिक्ति के आधार पर शिक्षकों के विद्यालय आवंटन की कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी के स्तर पर होगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें