ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”

Bihar Teacher News: बिहार के कितने शिक्षकों का 'निलंबन-बर्खास्तगी' हुआ ? शिक्षा विभाग ने सभी DEO से मांगी पूर्ण रिपोर्ट, क्या है मामला....

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के निलंबन, बर्खास्तगी और विभागीय कार्रवाई का अद्यतन डेटा नहीं भेजने पर जिलों को पत्र भेजा है। कई जिलों ने अब तक Google शीट में जानकारी नहीं दी, जिससे विभाग ने नाराज़गी जताई है।

Bihar teacher news  बिहार शिक्षक निलंबन  Bihar teacher suspension data  शिक्षा विभाग बिहार  Bihar DEO news  शिक्षक बर्खास्तगी कार्रवाई  Bihar teacher disciplinary action  बिहार शिक्षा अपडेट  DEO Googl
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Teacher News: शिक्षकों के खिलाफ एक्शन से संबंधित डेटा शिक्षा विभाग के पास नहीं है. सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों से शिक्षकों के निलंबन,बर्खास्तगी व अन्य दंडात्मक कार्यवाई से संबंधित डेटा मांग की गई थी. लेकिन अधिकांश जिलों ने संपूर्ण डेटा अब तक नहीं भेजा है लिहाजा शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखकर अद्यतन डेटा भेजने का निर्देश दिया है. 

निदेशक ने सभी जिलों के डीईओ को लिखा पत्र

शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी ने 19 मई को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. डीईओ को लिखे पत्र में शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के खिलाफ निलंबन, विभागीय कार्यवाही एवं बर्खास्तगी का अद्यतन डेटा भेजने का निर्देश दिया है. निदेशक (प्रशासन) ने कहा है कि सभी डीईओ को शिक्षकों के खिलाफ निलंबन, विभागीय कार्यवाही एवं बर्खास्तगी का अद्यतन डेटा गुगल सीट में भेजने का निर्देश दिया गया था. शिक्षकों का निलंबन, विभागीय कार्यवाही एवं बर्खास्तगी के संबंध में विभाग स्तर पर समीक्षा की जाती है. अधिकांश जिलों ने गुगल सीट-2 में अपूर्ण सूचना दी है. 

कुछ जिले जैसे अररिया,जमुई, नालंदा,पटना सहरसा, शेखपुरा, सारण,सीतामढ़ी,सुपौल, एवं सिवान ने गुगल सीट में कोई डेटा अंकित नहीं किया है. यह खेदजनक है. विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है. पूर्व में गूगल सीट-1 में EMPLOYEE CODE, BLOCK, SCHOOL NAME, UDISE CODE, निलंबन प्रपत्र-क, विभागीय कार्यवाही,बर्खास्तगी, अन्य दंडात्मक कार्यवाही एवं विभागीय कार्यवाही को प्रारंभ तिथि से डेटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था. कुछ जिलों द्वारा अधिकांश डेटा गुगल शीट-1 में उपलब्ध नहीं कराया गया है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें