Bihar News: बिहार की इस नदी पर 200 करोड़ की लगत से बनेगा पुल, इंजीनियरों की टीम ने किया सर्वे Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Mansoon in Bihar: बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर आई गुड न्यूज, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Bihar News: मुर्गी की हत्या के बाद रोते-बिलखते थाने पहुंची महिला, देवर सहित 3 पर FIR दर्ज BIHAR CRIME: जहानाबाद में दिनदहाड़े 2.80 लाख की लूट, बैंक से पैसे निकालने गई महिला को बनाया निशाना Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Bhojpur News: अजय सिंह ने जन्मदिन पर 18 गांवों के खिलाड़ियों के बीच खेल किट का किया वितरण, युवाओं में दिखा भारी उत्साह Life Style: बच्चों को जरूरत से ज्यादा मीठा खिलाना पड़ सकता है भारी, हो सकती है यह गंभीर समस्या पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 4 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 6 की हालत गंभीर Viral Video: चलती बाइक पर रोमांस कपल को पड़ा भारी, पुलिस ने काट दिया भारी भरकम चालान; वीडियो वायरल
25-Apr-2025 03:13 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा नियमित रूप से मुख्यालय स्तर से, अंचल कार्यालयों से लेकर जिलों तक किये जा रहे राजस्व कार्यों की समीक्षा की जाती है ताकि आमजनता को राजस्व विभाग की सेवाओं का लाभ समुचित रूप से मिल सके। इसी क्रम में विभाग द्वारा राज्य के सभी 534 अंचल कार्यालयों की समीक्षा कर उनकी मार्च माह की रैंकिंग जारी की गई है। अंचल कार्यालयों की रैंकिंग जारी होने और उनके कार्यों की लगातार समीक्षा से कार्यप्रणाली में क्रमवार सुधार जारी है।
इस रैंकिंग में जमुई के लक्ष्मीपुर अंचल कार्यालय को पहला, औरंगाबाद के हसपुरा को दूसरा तथा बांका के बाराहाट को तीसरा स्थान मिला है। फरवरी में पहले स्थान पर सिवान का नगरा और दूसरे स्थान पर औरंगाबाद के हसपुरा अंचल कार्यालय था।
रैंकिंग का आधार
अंचल कार्यालयों की रैंकिंग परिमार्जन प्लस, म्यूटेशन, अभियान बसेरा-2, आधार सीडिंग की स्तिथि इत्यादि के आधार पर की जाती है। रैंकिंग में अंचल कार्यालयों को म्यूटेशन पर 20 अंक, परिमार्जन प्लस पर 25 अंक, अभियान बसेरा-2 पर 15 अंक, आधार सीडिंग पर 2.5 अंक, ऑनलाइन एलपीसी पर 2.5 अंक, ई मापी पर 15 अंक, अतिक्रमणवाद निबटारे पर पांच अंक, जमाबंदी पर पांच अंक और सरकारी जमीन की इंट्री और वेरीफिकेशन पर 10 अंक दिये जाते हैं। इनमें सबसे अधिक अंक परिमार्जन प्लस पर मिलते हैं।
टॉपर लक्ष्मीपुर को 100 में 91.61 अंक मिले हैं तो दूसरे नंबर पर रहे हसपुरा को 91.39 अंक और तीसरे नंबर पर रहे बाराहाट को 90.07 अंक मिले हैं। टॉप टेन में बांका के चार तथा शेखपुरा के दो अंचल कार्यालयों ने स्थान बनाया है। बांका के बाराहाट, अमरपुर, बौंसी तथा फुल्लीडुमर को क्रमशः तीसरा, चौथा, छठा तथा सातवाँ स्थान प्राप्त हुआ है।
टॉप 10 अंचल कार्यालय
1. लक्ष्मीपुर(जमुई)- 91.61 अंक
2. हसपुरा (औरंगाबाद)-91.39 अंक
3. बाराहाट (बांका)- 90.07 अंक
4. अमरपुर (बांका)- 88.35 अंक
5. घाट कुसुमभा(शेखपुरा)-88.13 अंक
6. बौंसी (बांका)-88.10 अंक
7. फुल्लीडुमर (बांका)- 88.06 अंक
8. बैरगनिया (सीतामढ़ी)- 87.12 अंक
9. शेखोपुर सरई(शेखपुरा)- 86.97 अंक
10. खुदाबंदपुर (बेगूसराय)- 86.58 अंक
फिसड्डी 10 अंचल कार्यालय
1. वजीरगंज( गया)- 55.87 अंक
2. चौगाई (बक्सर)- 55.83 अंक
3. रहिका( मधुबनी)- 55.69 अंक
4. पुनपुन (पटना)- 55.16 अंक
5. बिहटा (पटना)- 54.19 अंक
6. बोधगया (गया)- 52.39 अंक
7. संपतचक (पटना)- 50.84 अंक
8. सदर गया (गया)- 50.80 अंक
9. औरंगाबाद सदर (औरंगाबाद)- 49.27 अंक
10. अकबरपुर (नवादा)- 49.13 अंक