ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Rain Alert: बिहार में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी

Bihar Rain Alert: बिहार में अगले 48 घंटे भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। पटना, गया, नवादा, नालंदा समेत कई जिलों के लिए चेतावनी। गंगा-सोन नदियों में उफान।

Bihar Rain Alert
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Rain Alert: बिहार में मॉनसून की सक्रियता ने मौसम को जहां सुहाना कर दिया है तो भारी बारिश और वज्रपात ने कई जिलों में चुनौतियां भी बढ़ा दी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार अगले 48 घंटों तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि नालंदा, शेखपुरा, जमुई, गया और नवादा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पटना, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज में मध्यम से तेज बारिश और वज्रपात की आशंका है।


पटना में रविवार को आंशिक बादल छाए रहे और हल्की बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पटना में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है, जिसके साथ तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार को गोपालगंज में सबसे अधिक तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि भोजपुर में 33.2 डिग्री, पटना में 32 डिग्री, गया में 32.2 डिग्री, दरभंगा में 32.4 डिग्री और शेखपुरा में 31.1 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है।


मॉनसून की सक्रियता के कारण गंगा, सोन, कोसी और गंडक जैसी नदियां उफान पर हैं, जिससे पटना के दियारा और अन्य निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हाल के दिनों में वज्रपात से बिहार में 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें नालंदा में 5, वैशाली में 4 और पटना-बांका में 2-2 लोगों की जान गई। मौसम विभाग ने लोगों से खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने की सलाह दी है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें