ब्रेकिंग
बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारबिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियोसूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार

लालू जानबूझ कर करते हैं दलितों का अपमान, मंत्री संतोष सुमन बोले..लालू-राबड़ी राज में होता रहा दलितों का नरसंहार, मूक बने रहे राजद सुप्रीमो

बिहार में बाबा साहेब अंबेडकर विवाद को लेकर एनडीए नेता संतोष सुमन ने लालू यादव पर दलितों के अपमान का गंभीर आरोप लगाते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है।

bihar
लालू पर हमला
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

 PATNA: बिहार में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर विवाद पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। बीजेपी इस मुद्दे को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमलावर है। तो वही एनडीए के घटक दल के निशाने पर भी राजद सुप्रीमो हैं। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जोरदार हमला बोला। 


मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि लालू जानबूझ कर दलितों का अपमान करते हैं। लालू-राबड़ी राज में दलितों का नरसंहार होता था और राजद सुप्रीमो मूकदर्शक बने हुए थे। लालू ने कर्पूरी ठाकुर से लेकर रमई राम तक का मजार उड़ाया है। अब संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। इसके लिए अविलंब लालू को दलित समाज से माफी मांगना होगा और प्रायश्चित करना होगा। 


हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है कि बाबा साहब का अपमान करने वाले लालू यादव कर्पूरी ठाकुर और रमई राम तक का उपहास उड़ाते थे। बाबा साहब के अपमान के लिए उन्हें अविलम्ब दलित समाज से माफी मांग कर प्रायश्चित करना चाहिए।


संतोष सुमन ने कहा है कि बिहार की राजनीति के  सामंत लालू यादव जानबूझ कर दलितों व बाबा साहब अम्बेदकर का अपमान करते हैं। राजद कार्यालय में कुड़े की ढेर में फेकी गई बाबा साहब की तस्वीर हो या फिर लालू यादव को भेंट किए गए तैलचित्र का निरादर, बिहार का दलित समाज इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।


उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के राज में बिहार के दलितों का नरसंहार हुआ। अनेक घटनाओं में सैकड़ों दलित मारे गए, मगर तत्कालीन सरकार उन्हें भयभीत कर वोट साधती रही। लालू यादव ने हमेशा दलितों को वोट बैंक के तौर पर उपयोग किया मगर कभी उनके मान-सम्मान व सुरक्षा की चिंता नहीं की। संतोष सुमन ने कहा कि गरीबों के नाम पर राजनीति करने वाले लालू यादव को गरीबों की चिंता कभी नहीं रही। लालू यादव को अविलम्ब बाबा साहब अम्बेडकर के अपमान के लिए दलितों से माफी मांग कर प्रायश्चित कर लेना चाहिए।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें