ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar Police: DGP ने लापरवाह ASP-DSP को दी चेतावनी, कहा- पहचान की जा रही है...क्राइम कंट्रोल में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को नहीं करेंगे बर्दाश्त

पटना में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण में बिहार DGP विनय कुमार ने डीएसपी और एएसपी अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, अपराध नियंत्रण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं।

Bihar Police News 2025  DGP विनय कुमार आदेश  डीएसपी प्रशिक्षण पटना  बिहार पुलिस कार्रवाई  अपराध नियंत्रण बिहार  लापरवाह पुलिस अधिकारी  बिहार पुलिस प्रशिक्षण  DSP ASP Training Bihar  डीएसपी सस्पेंशन चे
DGP विनय कुमार
© SELF
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Police: बिहार के सभी डीएसपी-एसडीपीओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण पटना में हुआ। दूसरे दिन आज सूबे के डीजीपी ने सभी पुलिस उपाधीक्षकों को सख्त हिदायत दी. उन्होंने चेताते हुए कहा कि शिथिलता बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों की पहचान की जा रही है। चिन्हित कर वैसे पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होगी. लापरवाही करने वालों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

सूबे के एएसपी-डीएसपी का प्रशिक्षण 

अपराध अनुसंधान विभाग की तरफ से अपर पुलिस अधीक्षक / पुलिस उपाधीक्षक पंक्ति के पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई. पुलिस मुख्यालय में आयोजित द्वितीय सत्र को पुलिस महानिदेशक, बिहार विनय कुमार ने सम्बोधित किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार पुलिस को Manpower, वाहन और अन्य सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं। ऐसे में अब सभी क्षेत्रीय पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय रहें,अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाएं. गंभीर मामलों में त्वरित विचारण कराएं और अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाएं.

शिथिलता बरतने वाले डीएसपी की पहचान की जा रही

डीजीपी विनय कुमार ने सभी डीएसपी-एएसपी को सख़्त निर्देश देते हुए कहा कि शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारियों की पहचान की जा रही है। ऐसे पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी और अपराध नियंत्रण में लापरवाही करने वालों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग  पारसनाथ एवं पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग दलजीत सिंह भी मौजूद रहे. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें