ब्रेकिंग
EOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव

पंचायत चुनाव : छठे चरण की मतगणना जारी, 37 जिलों के 57 प्रखंडों में बन जाएगी गांव की सरकार

PATNA : बिहार में चल रही पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के दौरान आज छठे चरण की मतगणना हो रही है. 3 नवंबर को छठे चरण में 37 जिलों के 57 प्रखंडों में डाले गए वोटों की आज काउंटिंग शु

पंचायत चुनाव : छठे चरण की मतगणना जारी, 37 जिलों के 57 प्रखंडों में बन जाएगी गांव की सरकार
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में चल रही पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के दौरान आज छठे चरण की मतगणना हो रही है. 3 नवंबर को छठे चरण में  37 जिलों के 57 प्रखंडों में डाले गए वोटों की आज काउंटिंग शुरू हो गई है. कड़ी सुरक्षा के बीत सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है. मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है. प्रशासन ने मतगणना स्थल के आसपास बैरिकेडिंग की हुई है. बिना पास के किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है. मतगणना की सुरक्षा व्यवस्था 4 लेयर की रखी गई है. मतगणना स्थल में पहुंचने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है. 


पूरे चुनाव में पहली बार किसी चरण की वोटिंग के 10 दिन बाद नतीजे जारी होंगे. दीपावली और छठ के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना तिथि को मतदान के 10 दिन बाद तय किया था. मतगणना आज से शुरू होगी, जो रविवार को भी जारी रहेगी.


छठे चरण में पदों की कुल संख्या 26 हजार 200 है, जिसमें ग्राम पंचायत के सदस्य के 11,592 पद हैं. मुखिया के 848 पद हैं, पंचायत समिति सदस्य के 1186, जिला परिषद सदस्य के 134, ग्राम कचहरी पंच के 11592 और सरपंच के 848 पद हैं. इस चरण में चुनाव लड़ने वाले कुल उम्मीदवारों की संख्या 94188 है. पुरूष उम्मीदवारों की संख्या 43 हजार 840 है तो महिला उम्मीदवारों की संख्या 50348 है.


पद के हिसाब से उम्मीदवारों की संख्या की बात करें तो ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 53 हजार 192 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसके अलावा मुखिया पद पर 6976 उम्मीदवार मैदान में हैं. पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 7844 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिला परिषद सदस्य पद पर 1378 उम्मीदवार, ग्राम कचहरी पंच पद पर 19 हजार 633 उम्मीदवार मैदान में है. ग्राम कचहरी सरपंच के पद पर 5 हजार 165 उम्मीदवार मैदान में हैं.


छठे चरण की सीटों पर 3540 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है. ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 135 उम्मीदवार, ग्राम कचहरी पंच पद पर 3403 , ग्राम कचहरी सरपंच पद पर 1 और पंचायत समिति सदस्य के 1 सीट पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें