ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar News: बिहार के इन जिलों में रेल रिंग नेटवर्क का निर्माण, घटेगा यात्रा का समय; सफर बनेगा पहले से अधिक सुगम

Bihar News: बिहार के पटना और भागलपुर में रेल रिंग नेटवर्क की योजना, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी जानकारी। फतुहा-हाजीपुर से लूप, नई नवादा-पावापुरी लाइन, झाझा-डीडीयू डबलिंग और अमृत भारत ट्रेनें शुरू..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में रेल यात्रा को नया आयाम देने की तैयारियां अब जोरों पर हैं। सोमवार को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पटना जंक्शन से 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाते हुए रेलवे की बड़ी योजनाओं की घोषणा की है। इनमें पटना और भागलपुर में रेल रिंग नेटवर्क का निर्माण प्रमुख है, यह आगे यात्रा का समय घटाएगा और ट्रैफिक को सुगम बनाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली इन ट्रेनों का उद्घाटन किया, ये ट्रेनें दिल्ली, हैदराबाद और अजमेर जैसे शहरों से कनेक्ट होंगी।


पटना में फतुहा, हाजीपुर, सोनपुर और दानापुर को जोड़ते हुए फतुहा तक रिंग नेटवर्क बनेगा जो शहर के चारों ओर लूप बनाकर जाम कम करेगा। इसी तरह, भागलपुर में कहलगांव, नौगछिया, खगड़िया, मुंगेर, बरौनी और सुल्तानगंज से गुजरते हुए रिंग बनाया जाएगा। चौधरी ने कहा कि ये नेटवर्क स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देंगे। इसके अलावा, पटना जंक्शन पर नया टर्मिनल, फतुहा में मेगा कोचिंग हब, झाझा-डीडीयू के बीच तीसरी-चौथी लाइन और बख्तियारपुर-राजगीर डबलिंग को भी मंजूरी मिल चुकी है। सुल्तानगंज-कटोरिया नई लाइन पहले ही स्वीकृत है।


साथ ही नवादा और नालंदा को जोड़ने वाली 25.10 किमी लंबी नवादा-पावापुरी रेल लाइन पर 492.14 करोड़ खर्च होंगे। सांसद विवेक ठाकुर ने बताया कि यह प्रोजेक्ट धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा। पारसनाथ-पावापुरी कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जैन सर्किट में तीर्थयात्रियों को आसानी मिलेगी। राजगीर-बिहारशरीफ के बीच सफर छोटा होगा और बोधगया-नालंदा जैसे स्थलों की पहुंच बेहतर हो जाएगी। यह लाइन गया-नवादा जैसे एस्पिरेशनल जिलों को जोड़ेगी, जिससे करीब 13 लाख लोगों को फायदा होगा।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें