ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Bihar News: PM Modi ने झंझारपुर से 13,480 Cr की दी सौगात, JDU महसचिव बोले- यह सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि मिथिलांचल के नवयुग का शंखनाद है

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झंझारपुर की ऐतिहासिक जनसभा में मिथिलांचल के लिए ₹13,480 करोड़ की योजनाओं की घोषणा की। जदयू नेता रंजीत कुमार झा ने इसे क्षेत्र के लिए नवयुग की शुरुआत बताया।

bihar news, jdu leader ranjeet jha, PM Modi Jhajharpur Rally  Mithilanchal Development Projects  ₹13,480 Crore Bihar Package  Narendra Modi Bihar Visit 2025  Ranjit Kumar Jha JDU  JDU Sanjay Kumar Jha
© SELF
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: जद यू के प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा है कि कल झंझारपुर स्थित पावन विदेश्वर स्थान की ऐतिहासिक धरती पर एक अद्वितीय क्षण साक्षात हुआ, जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में विशाल जनसभा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में भारत सरकार के पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ‘ललन सिंह’ जी, जनता दल (यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा जी, सहित अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के हजारों नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री  मोदी ने मिथिलांचल सहित पूरे बिहार को ₹13,480 करोड़ की जनकल्याणकारी योजनाओं की ऐतिहासिक सौगात दी, जो क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

इस जनसभा को सफल बनाने में जनता दल (यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा की लगातार जनसंवाद, सशक्त संगठनात्मक तैयारी, स्पष्ट मार्गदर्शन तथा मिथिलांचल के विकास के प्रति उनकी प्रबल इच्छा शक्ति एवं गहरी प्रतिबद्धता विशेष रूप से सराहनीय रही।उनके कुशल नेतृत्व, अथक प्रयासों और संवेदनशील सोच के कारण यह जनसभा एक जनआंदोलन का रूप ले सकी, जिसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से उनका विशेष आभार प्रकट करता हूँ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मिथिलांचल पर विशेष ध्यान देने एवं झंझारपुर की पावन भूमि पर आगमन हेतु कोटिशः आभार। उनका यह दौरा हमारे क्षेत्र के लिए अभूतपूर्व विकास की संभावनाओं को जन्म देगा। “यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, यह मिथिलांचल के नवयुग का शंखनाद है।”

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें