ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: गर्लफ्रेंड से मिलने गए मास्टर साहब, ग्रामीणों ने करवा दी शादी; बचे दहेज़ के लाखों रुपए

Bihar News: पटना के बाढ़ में BPSC शिक्षक प्रवीण कुमार की गर्लफ्रेंड सुषमा कुमारी से बाबा अलखनाथ मंदिर में बिना दहेज के हुई शादी। परिजनों ने साथ देखने के बाद लिया त्वरित फैसला, क्षेत्र में हो रही चर्चा।

Bihar News
BPSC शिक्षक की गर्लफ्रेंड से शादी
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: पटना के बाढ़ अनुमंडल में एक अनोखी प्रेम कहानी ने सबका ध्यान खींचा है। लखीसराय जिले के मनोहरपुर गांव के BPSC शिक्षक प्रवीण कुमार का अपनी प्रेमिका सुषमा कुमारी से एक साल से प्रेम संबंध था। 19 जुलाई को प्रवीण अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे थे, सुषमा के परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत दोनों की शादी कराने का फैसला किया और बाढ़ के बाबा अलखनाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ प्रवीण और सुषमा का विवाह करवा दिया। यह शादी बिना दहेज के हुई, इस वजह से भी क्षेत्र में इसकी खूब चर्चा हो रही है।


इस शादी में सुषमा के परिजन और गांववाले शामिल हुए थे। प्रवीण ने कहा कि वह हमेशा दहेज के खिलाफ रहे हैं और घर बनाने के बाद शादी की योजना बना रहे थे। लेकिन परिजनों ने उनकी सहमति से यह त्वरित निर्णय लिया। सुषमा ने भी इस शादी पर खुशी जताते हुए कहा कि उनके परिवार ने सही फैसला लिया है। मंदिर में मौजूद लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।


बिना दहेज की यह शादी बिहार में सामाजिक बदलाव का प्रतीक बन रही है, खासकर ऐसे समय में जब दहेज की मांग के कारण कई शादियां टूट रही हैं। 2024 में बिहार में BPSC शिक्षकों की नियुक्ति के बाद दहेज की दरों में 40% तक की वृद्धि देखी गई थी, लेकिन प्रवीण और सुषमा की शादी इस प्रथा के खिलाफ एक मिसाल मानी जा रही है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें