ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: बिहार में प्रदूषण बढा रहा लोगों की मुश्किलें, इन जिलों की हालत सबसे खराब

Bihar News: बढ़ते ठंड के साथ बिहार की हवा हुई जहरीली। हाजीपुर सबसे प्रदूषित, पटना सहित दर्जन भर से अधिक शहरों की हवा खराब श्रेणी में। बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: ठंड जैसे-जैसे अपने पैर पसार रही है, बिहार की हवा उतनी ही जहरीली होती जा रही है। गुरुवार को जारी आंकड़ों ने इस बात की साफ चेतावनी दे दी है। फिलहाल हाजीपुर बिहार का सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है, जहाँ AQI 245 तक पहुँच गया। पटना समेत कुल 15 शहरों की हवा ‘खराब’ श्रेणी में पहुँच गई है, जबकि सिर्फ पूर्णिया (AQI 41) और किशनगंज (AQI 44) के लोग ही साफ-सुथरी हवा में सांस ले पा रहे।


सबसे खराब हाल हाजीपुर का रहा। यहाँ PM2.5 का स्तर इतना बढ़ गया कि हवा खराब से भी बदतर हो गई है।। समस्तीपुर (194), सहरसा (178), समनपुर-पटना (243) का भी बुरा हाल है। जबकि राजधानी पटना का औसत AQI 152 रहा, यह मध्यम से  खराब की ओर बढ़ रहा है। दानापुर DRM ऑफिस और पटना सिटी शिकारपुर में 153-153, मुरादपुर में 146, तारामंडल में 122 और राजवंशी नगर में 108 AQI दर्ज हुआ है।


प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक ठंडी हवा नीचे बैठ रही है, जिससे धूलकण और वाहनों का धुआँ फंस जा रहा है। सुबह-शाम कोहरा बढ़ने से भी हालात और बिगड़ रहे हैं। डॉक्टरों ने चेताया है कि अस्थमा, ब्रॉन्काइटिस और दिल के मरीज सतर्क रहें। बच्चों और बुजुर्गों को बाहर कम निकलने और मास्क लगाने की सलाह दी गई है।


प्रमुख शहरों का AQI  

- हाजीपुर 245 (सबसे खराब)  

- समनपुर (पटना) 243  

- समस्तीपुर 194  

- सहरसा 178  

- पटना शहर 152  

- आरा 149  

- सासाराम 139  

- बिहारशरीफ 122  

- गया 121  

- मुजफ्फरपुर 119  

- पूर्णिया 41 (सबसे साफ)  

- किशनगंज 44


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी नगर निगमों को पानी का छिड़काव बढ़ाने और निर्माण कार्यों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं। पर विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाएंगे वाहन, हालात सुधरने वाले नहीं। बिहार के लोगों से अपील है कि मास्क साथ रखें और सेहत का खयाल रखें।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें