ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: 12 साल पुरानी फाइलें बंद...अधिकारियों को मिली राहत, बिहार सरकार ने एक झटके में 17 अफसरों को दे दी क्लीनचिट

बिहार सरकार ने प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 12 साल पुरानी शिकायतों को बंद करते हुए सभी को क्लीनचिट दे दी है। वर्ष 2012 और 2013 में दर्ज इन शिकायतों से संबंधित फाइलों को संचिकास्त कर दिया गया है।

बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार सरकार क्लीनचिट, सामान्य प्रशासन विभाग, बीएएस अधिकारी, भ्रष्टाचार जांच बिहार, अफसरों को क्लीनचिट, बिहार न्यूज, प्रशासनिक निर्णय
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार सरकार ने एक झटके में बिहार प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को क्लीनचिट दे दिया है. सभी के खिलाफ शिकायती फाइल को बंद कर दिया गया है. इन अधिकारियों के खिलाफ वर्ष 2012 और 2013 में विभिन्न आरोपों में शिकायत दर्ज कराई गई थी. सामान्य प्रशासन विभाग ने 12-13 वर्षों बाद एक साथ 17 अफसरों की फाइल को बंद कर दिया है. 

विधायक से लेकर अन्य लोगों ने दर्ज कराई थी शिकायत

सामान्य प्रशासन विभाग के 17 अक्टूबर के पत्र में कहा गया है कि इन सभी अधिकारियों के खिलाफ लगे आरोप से संबंधित परिवार को संचिकास्त किया जाता है. इसके अलग-अलग कारण बताये गए हैं. जिन अधिकारियों के खिलाफ लगे आरोप से संबंधित फाइल को संचिकास्त किया गया है उनमें बियाडा के तत्कालीन सचिव गिरीश कुमार, शेखपुरा के तत्कालीन एसडीओ मंजूर अली.इनके खिलाफ एक शिकायत वाली फाइल को संचिकास्त किया गया है.

वर्ष 2012 में पटना सदर के तत्कालीन एसडीओ के खिलाफ शिकायत वाली फाइल भी खत्म की गई है. कटिहार के तत्कालीन एसडीओ मनोज कुमार सिन्हा, 2012 में बायसी के एसडीओ, मनोज कुमार तत्कालीन एसडीओ रजौली, तत्कालीन एसडीओ सोनपुर (2012) तत्कालीन नजारत उप समाहर्ता   (2012), तत्कालीन एसडीओ फारसिबस गंज (2012), तत्कालीन एसडीओ (2012) जितेन्द्र प्रसाद साह तत्कालीन एसडीओ रक्सौल, शिवहर के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मोहन पासवान, कटिहार के तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, खगड़िया के तत्कालीन डीटीओ मनोज कुमार के खिलाफ खगड़िया की तत्कालीन विधायक पूनम देवी यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले को भी संचिकास्त किया गया है. पालीगंज के तत्कालीन एसडीओ(2013) और पश्चिम चंपारण के गौनाहा अंचल के तत्कालीन सीओ प्रमोद कुमार को क्लिनचिट मिल गई है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें