ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar weather update: इस बार समय से पहले पहुंचेगा मॉनसून, बिहार में 4 जून को होगी एंट्री

Bihar weather update: बिहार में इस साल मॉनसून समय से पहले दस्तक देने जा रहा है। सीमांचल क्षेत्र में 4 जून को मॉनसून के प्रवेश की संभावना है। मौसम विभाग ने भारी बारिश और संभावित बाढ़ की चेतावनी दी है |

बिहार मानसून 2025, सीमांचल बारिश, बिहार में अतिवृष्टि, Purnea Monsoon Entry, Bihar Flood Alert, Bihar Farmers Rain, pre-monsoon rain Bihar, Monsoon in Seemanchal
बिहार में मॉनसून
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar weather update: बिहारवासियों के लिए राहत की खबर है। इस बार मॉनसून अपने तय समय से एक सप्ताह पहले ही राज्य में दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 4 जून को मॉनसून सीमांचल के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगा। खासतौर पर पूर्णिया और आसपास के इलाकों में भारी वर्षा के संकेत मिले हैं।


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल राज्य में सामान्य से अधिक बारिश यानी अतिवृष्टि के आसार हैं, जिससे धान की खेती करने वाले किसानों को काफी फायदा होगा। हालांकि भारी बारिश के चलते बाढ़ का खतरा भी बना रहेगा।


प्री-मॉनसून सीज़न में भी लगातार बारिश देखी गई, जिससे मक्का और मूंग की खेती प्रभावित हुई है। 1 जून तक सीमांचल समेत बिहार के कई जिलों में प्री-मॉनसून बारिश की संभावना बनी हुई है। इस बार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने भी केरल में समय से आठ दिन पहले दस्तक दी है। आमतौर पर यह 1 जून को आता है, लेकिन इस साल 24 मई को ही केरल में प्रवेश कर गया। इसका असर बिहार समेत कई राज्यों में समय पूर्व बारिश के रूप में दिख सकता है।


अगर पूर्वानुमान सही साबित हुए, तो इस साल बारिश का रिकॉर्ड पिछले सालों को पार कर सकता है। ऐसे में राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग को बाढ़ की आशंका को ध्यान में रखते हुए पहले से तैयारियां करनी होंगी।


टैग्स
इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें